द इंडियन व्यू

भारतीय टीम को मिली लॉर्ड्स में ट्रेनिंग की अनुमति, ऑस्ट्रेलिया को किया गया मना

ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका 11 जून से खेले जाने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए इंग्लैंड में हैं। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल लॉर्ड्स में खेला जाएगा। साभार : गूगल ऑस्ट्रेलिया के ट्रेनिंग प्लान को उस समय…

Ragwendra P Singh
June 9, 2025
2 min read
भारतीय टीम को मिली लॉर्ड्स में ट्रेनिंग की अनुमति, ऑस्ट्रेलिया को किया गया मना

ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका 11 जून से खेले जाने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए इंग्लैंड में हैं। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल लॉर्ड्स में खेला जाएगा।

साभार : गूगल

ऑस्ट्रेलिया के ट्रेनिंग प्लान को उस समय करारा झटका लगा, जब उन्हें कथित तौर पर लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में प्रैक्टिस करने की अनुमति नहीं दी गई। रिपोर्ट के मुताबिक ऑस्ट्रेलिया की टीम को बताया गया कि लॉर्ड्स का ट्रेनिंग ग्राउंड उपलब्ध नहीं है।

ऑस्ट्रेलिया को किन कारणों की वजह से शुरुआत में लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में आने की अनुमति नहीं मिली, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। ये भी पता चला कि भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए लॉर्ड्स में तैयारी कर रही है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारतीय टीम को ट्रेनिंग की अनुमति दी गई थी, जबकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों को एंट्री नहीं मिली।

रिपोर्ट में ये भी कहा गया कि विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल 11 जून से खेला जाएगा, जबकि भारतीय टीम 20 जून से पहले टेस्ट मैच नहीं खेलेगी।

भारतीय टीम लॉर्ड्स में अगले महीने 10 जुलाई से मुकाबला खेलेगी। शुरूआत में एंट्री की परमिशन नहीं मिलने के बाद रविवार को ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को ट्रेनिंग का मौका मिला। पैट कमिंस ने ट्रेनिंग का मौका मिलने पर कहा, "मुझे लगता है कि आज सुबह स्टेडियम का यह सबसे अच्छा संस्करण है।" यहां कोई नहीं है, जो बहुत अच्छी बात है। मुझे यकीन है कि इस बार यह ज्यादा बेहतर होगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से हराया

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ का उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय की हार

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।