भारतीय टीम की इंग्लैंड दौरे की तैयारी: बेकेनहैम में 'अच्छी पिच' की मांग
बेकेनहैम काउंटी ग्राउंड के हेड पिच क्यूरेटर जोश मार्डेन ने बताया कि भारतीय हेड कोच गौतम गंभीर और टीम मैनेजमेंट को लेकर किया है। जोश मार्डेन ने बताया है कि हेड कोच गंभीर और मैनेजमेंट ने उनको इंग्लैंड के बहुप्रतीक्षित…

बेकेनहैम काउंटी ग्राउंड के हेड पिच क्यूरेटर जोश मार्डेन ने बताया कि भारतीय हेड कोच गौतम गंभीर और टीम मैनेजमेंट को लेकर किया है। जोश मार्डेन ने बताया है कि हेड कोच गंभीर और मैनेजमेंट ने उनको इंग्लैंड के बहुप्रतीक्षित दौरे की तैयारियों के संबंध में मैसेज दिया था कि उन्हें एक अच्छी पिच चाहिए।

20 जून से शुरू हो रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज की तैयारी भारतीय टीम इस समय इंग्लैंड में कर रही है। भारत ने साउथ ईस्ट लंदन के बेकेनहैम में एक ट्रेनिंग कैंप आयोजित किया है, जहां वे अपने बल्लेबाजी दिग्गजों विराट कोहली और रोहित शर्मा के बिना पहली द्विपक्षीय टेस्ट सीरीज के लिए अपनी तैयारियों को पुख्ता कर रहे हैं, जिससे एक नए युग की शुरुआत हो रही है।
रिपोर्ट के अनुसार, ट्रेनिंग के लिए पिच क्यूरेटर से भारतीय टीम ने एक अच्छी पिच तैयार करने के लिए कहा है। मार्डेन ने बताया, "हां, गौतम गंभीर और अन्य कोचिंग स्टाफ ने अपनी आंतरिक बैठक के बाद हमसे बात की। उनका संदेश स्पष्ट था, 'हमें एक अच्छी पिच चाहिए।'
बहुत सपाट या बहुत हरी नहीं, बल्कि कुछ ऐसी जो वास्तव में मैच की तैयारी में मदद करे। वे अधिक रीयलिस्टिक कंडीशन्स चाहते थे, ना कि केवल बल्लेबाजी अभ्यास। इसलिए हमने कुछ चीजों को ए़डजस्ट किया।
घास का कवर, नेट की चौड़ाई और लेंथ का विस्तार। इसके बाद से फीडबैक अच्छा रहा है।" पिच क्यूरेटर ने आगे बताया, "यहां की मिट्टी स्वाभाविक रूप से बल्लेबाजों के अनुकूल है, इसलिए देखने में विकेट सूखी या सपाट लग सकती है, लेकिन हम घास के डेनसिटी को मैनेज करते हैं।
भारत और ऑस्ट्रेलिया द्वारा वर्तमान में उपयोग की जाने वाली पिचों में हमारी सामान्य सफेद गेंद वाली सतहों की तुलना में थोड़ी अधिक घास है। यह एक सूक्ष्म संतुलन है। भूरे रंग की सतह के साथ भी, अगर आप सही लंबाई पर गेंद डालते हैं, तो इसमें तेज गेंदबाजों के लिए पर्याप्त जान होती है।"
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से हराया
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ का उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय की हार
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
