भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम का यूरोप दौरा: विश्व कप 2025 की तैयारी का अहम पड़ाव
भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम इस साल चिली के सैंटियागो में खेले जाने वाले एफआईएच जूनियर महिला विश्व कप की तैयारियों के चलते आठ से 17 जून तक बेल्जियम, ऑस्ट्रेलिया और नीदरलैंड के खिलाफ पांच मैच खेलेगी। @TheHockeyIndia भारत…

भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम इस साल चिली के सैंटियागो में खेले जाने वाले एफआईएच जूनियर महिला विश्व कप की तैयारियों के चलते आठ से 17 जून तक बेल्जियम, ऑस्ट्रेलिया और नीदरलैंड के खिलाफ पांच मैच खेलेगी।

भारत ने अर्जेंटीना के रोसारियो में चार देशों के टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन किया, जहां से वह सीधे बेल्जियम के लिए निकली थी। भारत यूरोप के अपने दौरे का आगाज एंटवर्प के हॉकी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, विलरिज प्लीन में बेल्जियम के खिलाफ तीन मैचों के साथ करेगा। भारत कोंटिच में बीयरशॉट टेनिस हॉकी पैडल क्लब में आस्ट्रेलिया से भिड़ेगी।
इस दौरे का समापन उट्रेच में हॉकी क्लब कम्पोंग में नीदरलैंड के खिलाफ मैच के साथ होगा। भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम के कोच तुषार खांडेकर ने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘यह दौरा हमारे लिए बहुत अच्छा अवसर है।
अर्जेंटीना में हमें बहुत कुछ सीखने को मिला और बेल्जियम, ऑस्ट्रेलिया और नीदरलैंड के खिलाफ मैच खेलने से हमें अपनी लय को बनाए रखने में मदद मिलेगी।’’
उन्होंने कहा, ‘‘यह दौरा इस साल के आखिर में होने वाले एफआईएच हॉकी महिला जूनियर विश्व कप 2025 की हमारी तैयारियों के लिहाज से बेहद अहम है। अब हम जो भी मैच खेलेंगे उससे हमें विश्व कप की चुनौती के लिए तैयार होने में में मदद मिलेगी।’’
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से हराया
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ का उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय की हार
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
