भारतीय गोल्फर दीक्षा डागर का जलवा, टेनेरिफ में शीर्ष पर
भारतीय दीक्षा डागर ने पहले दौर की तरह दूसरे दौर में भी अपना बेहतरीन प्रदर्शन जारी रखते हुए तीन अंडर 69 का कार्ड खेला और वह लेडीज यूरोपीय टूर के टेनेरिफ महिला ओपन गोल्फ टूर्नामेंट में संयुक्त तीसरे स्थान पर आ गई हैं।…

भारतीय दीक्षा डागर ने पहले दौर की तरह दूसरे दौर में भी अपना बेहतरीन प्रदर्शन जारी रखते हुए तीन अंडर 69 का कार्ड खेला और वह लेडीज यूरोपीय टूर के टेनेरिफ महिला ओपन गोल्फ टूर्नामेंट में संयुक्त तीसरे स्थान पर आ गई हैं।

इस खिलाड़ी ने 70 और 69 का स्कोर बनाया है और दो राउंड के बाद पांच अंडर पर हैं। वह दो दिन के बाद एकल बढ़त हासिल करने वाली लॉरेन वॉल्श (67-68) से चार शॉट पीछे हैं।
अवनि प्रशांत ने दूसरे दिन तीन ओवर पार 75 का स्कोर बनाया और 43वें स्थान पर आ गईं। अन्य भारतीय खिलाड़ियों में त्वेसा मलिक (73-75), हिताशी बख्शी (72-76) और स्नेहा सिंह (77-79) कट में जगह बनाने में असफल रहीं। कट तीन ओवर पार पर निर्धारित किया गया था।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से हराया
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ का उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय की हार
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
