भारतीय क्रिकेट ने खोया एक दिग्गज : पूर्व स्पिनर दिलीप दोशी का निधन
बाएं हाथ के पूर्व भारतीय स्पिनर दिलीप दोशी नहीं रहे। उनका सोमवार (23 जून) को 77 साल की उम्र में लंदन में निधन हो गया। उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया। वह चार साल तक इंटरनेशनल क्रिकेट में एक्टिव रहे। उन्होंने 1979 से लेकर…

बाएं हाथ के पूर्व भारतीय स्पिनर दिलीप दोशी नहीं रहे। उनका सोमवार (23 जून) को 77 साल की उम्र में लंदन में निधन हो गया। उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया। वह चार साल तक इंटरनेशनल क्रिकेट में एक्टिव रहे। उन्होंने 1979 से लेकर 1983 तक भारत के लिए 33 टेस्ट और 15 वनडे मैच खेले। उन्होंने कुल 126 विकेट चटकाए।

दोशी ने टेस्ट में 114 और वनडे में 22 शिकार किए। उन्होंने 32 साल की उम्र में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंटरनेशनल डेब्यू किया था। दोशी उन नौ भारतीय खिलाड़ियों में से हैं, जिन्होंने अपने डेब्यू टेस्ट में फाइफर हासिल किया। दोशी लंदन में कई दशकों से रह रहे थे।
उन्होंने 1980 के दशक में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से चुपचाप विदाई ले ली थी क्योंकि वे उस समय भारतीय क्रिकेट के संचालन के तरीके से सहमत नहीं थे। गुजरात के राजकोट में जन्मे दोशी ने सौराष्ट्र और बंगाल के अलावा इंग्लैंड में वार्विकशायर और नॉटिंघमशायर के लिए भी प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेला।
उन्होंने 238 प्रथम श्रेणी मैचों में 898 विकेट हासिल किए। उन्होंने 59 लिस्ट ए मुकाबलों में 75 विकेट अपने नाम किए। परिवार में दोशी अपने पीछे पत्नी कालिंदी, बेटे नयन और बेटी विशाखा को छोड़ गए हैं। नयन सरे और सौराष्ट्र के लिए खेल चुके हैं।
बीसीसीआई ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट से दोशी के निधन पर शोक जताया। बीसीसीआई के पूर्व सचिव निरंजन शाह ने कहा, "यह मेरे लिए बेहद दर्दनाक और व्यक्तिगत क्षति है। दिलीप न केवल महान क्रिकेटरों में से एक थे बल्कि उन बेहतरीन इंसानों में से एक थे, जिन्हें मैंने जानता था। उनका नेक दिल, ईमानदारी और खेल के प्रति अमूल्य समर्पण ने उन्हें वाकई खास बनाया।"
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से हराया
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ का उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय की हार
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
