भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज ने की सगाई, एक नई पारी का आगाज
लखनऊ। भारतीय क्रिकेट के चमकते सितारे रिंकू सिंह और समाजवादी पार्टी की युवा सांसद प्रिया सरोज ने अपने रिश्ते को एक नई पहचान देते हुए सगाई कर ली है। राजधानी लखनऊ के प्रतिष्ठित फाइव-स्टार होटल 'द सेंट्रम' में आयोजित इस…

लखनऊ। भारतीय क्रिकेट के चमकते सितारे रिंकू सिंह और समाजवादी पार्टी की युवा सांसद प्रिया सरोज ने अपने रिश्ते को एक नई पहचान देते हुए सगाई कर ली है। राजधानी लखनऊ के प्रतिष्ठित फाइव-स्टार होटल 'द सेंट्रम' में आयोजित इस निजी समारोह में दोनों ने एक-दूसरे को अंगूठी पहनाकर सात सुरों वाले इस रिश्ते की औपचारिक शुरुआत की।
करीबी दोस्तों और चुनिंदा मेहमानों की मौजूदगी में हुई इस सगाई में भावनाओं की गहराई झलकती रही। जहां रिंकू सिंह क्लासिक व्हाइट सूट में नजर आए, वहीं प्रिया सरोज ने गुलाबी रंग के पारंपरिक गाउन में सबका दिल जीत लिया।
इस खास मौके पर प्रिया की आंखों में खुशी के आंसू छलक पड़े, जो इस रिश्ते के प्रति उनके समर्पण और जुड़ाव को दर्शाते हैं। समारोह में लगभग 300 विशिष्ट मेहमानों की उपस्थिति रही।

सगाई समारोह में समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव, राज्यसभा सांसद जया बच्चन, वरिष्ठ नेता रामगोपाल यादव की उपस्थिति ने इसे राजनीतिक गरिमा दी, तो वहीं बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला, पूर्व भारतीय क्रिकेटर प्रवीण कुमार, पीयूष चावला, और यूपी रणजी टीम के कप्तान आर्यन जुयाल जैसे क्रिकेट सितारों ने खेल जगत की चमक बिखेरी।
दोनों परिवारों ने इस आयोजन की तैयारियों में कोई कसर नहीं छोड़ी। प्रिया सरोज ने इस मौके के लिए दिल्ली के एक प्रसिद्ध डिज़ाइनर से खास लहंगा बनवाया। उनकी अंगूठी कोलकाता से मंगवाई गई, जबकि रिंकू सिंह ने अपनी रिंग मुंबई से चुनी।
https://www.instagram.com/rinkukumar12/p/DKpUwCmBgmt/
सगाई से कुछ दिन पहले ही रिंकू सिंह का परिवार अलीगढ़ के महुआ खेड़ा स्थित अपने नए 3.5 करोड़ रुपये के बंगले में शिफ्ट हो गया है। यही घर अब शादी के बाद प्रिया सरोज का नया ठिकाना बनेगा। बताया जा रहा है कि प्रिया हाल ही में अपने परिवार के साथ इस बंगले का जायज़ा भी ले चुकी हैं और उन्होंने रिंकू के परिवार के साथ कुछ वक्त बिताया।
यह आयोजन सादगी, भावनाओं और स्टारडम से सजी एक ऐसी शाम बन गया, जिसने दिखा दिया कि जब क्रिकेट का सितारा और राजनीति की उभरती आवाज़ एक साथ आते हैं, तो कहानी सिर्फ प्रेम की नहीं, बल्कि नई उम्मीदों की भी बनती है।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से हराया
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ का उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय की हार
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
