द इंडियन व्यू

बेंगलुरु भगदड़ : आरसीबी के जश्न को लेकर पुलिस की आपत्ति, कर्नाटक सरकार पर सवाल

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की जीत का जश्न बुधवार को भगदड़ के बाद हुई 11 मौतों से मातम में बदल गया। अब खबर है कि बेंगलुरु पुलिस विधानसभा पर टीम के सम्मान समारोह के पक्ष में नहीं थी। फिलहाल, इसे लेकर सरकार या पुलिस की ओर से…

Ragwendra P Singh
June 5, 2025
2 min read
बेंगलुरु भगदड़ : आरसीबी के जश्न को लेकर पुलिस की आपत्ति, कर्नाटक सरकार पर सवाल

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की जीत का जश्न बुधवार को भगदड़ के बाद हुई 11 मौतों से मातम में बदल गया। अब खबर है कि बेंगलुरु पुलिस विधानसभा पर टीम के सम्मान समारोह के पक्ष में नहीं थी। फिलहाल, इसे लेकर सरकार या पुलिस की ओर से आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है।

साभार : सोशल मीडिया

सरकार का यह भी कहना है कि कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ कार्यक्रम चाहता था। रिपोर्ट के अनुसार, मुख्यमंत्री सिद्धारमैया की अगुवाई वाली सरकार और राज्य क्रिकेट संघ के बीच हुई बातचीत से पता चला है कि विधानसभा पर RCB का जश्न 3 जून को होने वाले फाइनल से पहले ही तय था।

रिपोर्ट के अनुसार, 3 जून को KSCA ने DPAR को पत्र लिखा था, जिसमें विधानसभा के पास आरसीबी के जीतने पर सम्मान समारोह की अनुमति मांगी गई थी। इसके बाद DPAR ने पुलिस की राय जानने के लिए पत्र लिखा। रिपोर्ट के मुताबिक, सूत्रों ने बताया है कि पुलिस विधानसभा पर कार्यक्रम कराने के पक्ष में नहीं थे।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मुख्यमंत्री ने क्रिकेट संघ पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा था, 'हमने कार्यक्रम आयोजित नहीं किया, क्रिकेट संघ ने किया था। हमारी जिम्मेदारी सुरक्षा मुहैय कराने की थी। जितने पास दिए गए थे, उतनी भीड़ आनी थी। अगर ज्यादा लोग पहुंचे, तो हम क्या करें।

देखते हैं जांच में क्या पता चलता है। यह पुलिस की लापरवाही है या संघ की।' कर्नाटक के गृहमंत्री जी परमेश्वरा ने कहा कि क्रिकेट संघ कार्यक्रम चाहता था और सरकार ने इसकी सुविधा दी। उन्होंने कहा, 'मुख्यमंत्री ने पहले ही कहा है कि घटना की मजिस्ट्रेट जांच होगी।

आरसीबी और KSCA यह समारोह चाहते थे और हमने कहा कि हम इसकी सुविधा देंगे।' कर्नाटक हाईकोर्ट ने इस मामले पर स्वत: संज्ञान लिया है। हला आईपीएल खिताब जीतने का जश्न बुधवार को मातम में बदल गया जब जश्न में शामिल होने के लिए चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर हजारों की संख्या में प्रशंसकों के उमड़ने से मची भगदड़ में 11 लोग मारे गए और लगभग 30 लोग घायल हो गए।

सिद्धारमैया ने कहा, 'चिन्नास्वामी स्टेडियम के पास दो तीन लाख से अधिक लोग आए थे, किसी को भी इतनी भीड़ की उम्मीद नहीं थी।' उन्होंने कहा, 'आरसीबी के जश्न में मरने वालों में से अधिकांश युवा हैं। सरकार मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपये का मुआवजा देगी।'

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से हराया

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ का उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय की हार

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।