आरसीबी की सोशल मीडिया पोस्ट से उठे सवाल, जांच के घेरे में मैनेजमेंट
बेंगलुरु में बुधवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की पहली ट्रॉफी जीतने की जश्न के दौरान चेन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर मची भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गई। साभार : गूगल हालांकि इतना बड़ा हादसा होने के बावजूद आयोजकों ने…

बेंगलुरु में बुधवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की पहली ट्रॉफी जीतने की जश्न के दौरान चेन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर मची भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गई।

हालांकि इतना बड़ा हादसा होने के बावजूद आयोजकों ने इवेंट को जारी रखा, जिसके कारण उनकी कड़ी आलोचना हो रही है। इस बीच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैनेजमेंट एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सवालों के घेरे में है और अब इसकी जांच की जाएगी।

दरअसल भगदड़ से कुछ घंटे पहले सोशल मीडिया पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सार्वजनिक विजय परेड का ऐलान किया था, जिसकी मंजूरी पुलिस ने नहीं दी थी। आरसीबी की पहली आईपीएल जीत का जश्न उस समय दुखद हो गया जब हजारों आरसीबी प्रशंसक टीम की एक झलक पाने के लिए चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर एकत्र हुए और भगदड़ मच गई।
इसमें कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई और 30 से अधिक घायल हो गए। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के आधिकारिक एक्स से बुधवार की शाम तीन बजकर 14 मिनट पर विजय परेड की घोषणा की गई थी। जोकि विधान सौध से चिन्नास्वामी स्टेडियम तक होती। जिसके बाद स्टेडियम के अंदर सम्मान समारोह आयोजित होना था।
इस पोस्ट में फ्री पास के लिए एक लिंक भी था, जिसमें सीमित प्रवेश की घोषणा की गई थी तथा प्रशंसकों से पुलिस के दिशानिर्देशों का पालन करने का अनुरोध किया गया था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के प्रबंधन को विजय परेड वाली सोशल मीडिया पोस्ट के लिए आधिकारिक जांच का सामना करना पड़ेगा।
बुधवार की शाम को आरसीबी द्वारा एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुई जानलेवा भगदड़ से कुछ ही घंटे पहले सार्वजनिक विजय परेड की घोषणा की गई थी, जिसमें कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई और 47 लोग घायल हो गए। जांच में कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ के सीनियर सदस्य भी शामिल होंगे, जिनकी सम्मान समारोह की योजना बनाने में भूमिका की अब बेंगलुरु पुलिस और एक मजिस्ट्रेट जांच पैनल द्वारा समीक्षा की जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से हराया
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ का उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय की हार
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
