द इंडियन व्यू

बुमराह श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर, आकिब नबी को मिला पहला टेस्ट कॉल-अप

भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह अपनी इंजरी से रिकवर न होने की वजह से श्रीलंका के खिलाफ खेले जाने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। बुमराह की जगह पर जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी को पहली बार भारतीय…

Ragwendra P Singh
August 3, 2026
2 min read
बुमराह श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर, आकिब नबी को मिला पहला टेस्ट कॉल-अप

भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह अपनी इंजरी से रिकवर न होने की वजह से श्रीलंका के खिलाफ खेले जाने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। बुमराह की जगह पर जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी को पहली बार भारतीय टेस्ट टीम में शामिल किया गया है।

बीसीसीआई ने बताया कि बुमराह अपने बाएं घुटने की इंजरी से समय रहते रिकवर नहीं हो सके हैं और इसी कारण वह श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। बुमराह को यह चोट इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान लगी थी। बुमराह का बाहर होना भारतीय टीम के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

बुमराह के स्थान पर घरेलू क्रिकेट में लगातार बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी को बुमराह की स्थान पर टीम में मौका मिला है। नबी ने जम्मू-कश्मीर को इस बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने टूर्नामेंट में कुल 60 विकेट अपने नाम किए थे।

@BCCI

पिछले दो रणजी सीरीज में नबी 104 विकेट निकाल चुके हैं। वह हाल ही में श्रीलंका दौरे पर गई भारत ए टीम का हिस्सा भी रहे थे, जहां उन्होंने दो मुकाबलों में 6 विकेट झटके थे। नबी के पास इंटरनेशनल स्टेज पर अपनी काबिलियत को साबित करने का यह सुनहरा मौका होगा।

आकिब अब तक खेले 43 फर्स्ट क्लास मैचों में 18 की औसत से 162 विकेट चटका चुके हैं और उन्होंने एक पारी में 5 विकेट लेने का कारनामा 16 बार किया है। वहीं, लिस्ट-ए क्रिकेट में आकिब 36 मुकाबलों में 27 की एवरेज से 56 विकेट निकाल चुके हैं। घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने के कारण आकिब को भारतीय टेस्ट टीम में जगह देने की मांग लंबे समय से उठ रही थी।

श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज 15 अगस्त से होना है। पहला टेस्ट मैच गॉल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। इसके बाद दूसरे टेस्ट मैच का आगाज 23 अगस्त से होना है, जो कोलंबो में खेला जाना है। सीरीज की शुरुआत से पहले भारतीय टीम श्रीलंका इलेवन के खिलाफ तीन दिवसीय मैच खेलेगी, जिसकी शुरुआत 7 अगस्त से होनी है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से हराया

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ का उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय की हार

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।