बुमराह नहीं खेलेंगे श्रीलंका टेस्ट सीरीज, मेडिकल टीम ने दी आराम की सलाह
भारतीय टीम को श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पूरी टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके बाएं घुटने में अब भी असहजता बनी हुई…

भारतीय टीम को श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पूरी टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके बाएं घुटने में अब भी असहजता बनी हुई है, जिसके चलते मेडिकल टीम ने उन्हें आराम देने का फैसला किया है। बुमराह का बाहर होना टीम इंडिया के बड़ा नुकसान माना जा सकता है। 15 अगस्त से श्रीलंका से पहला मुकाबला खेला जाने वाला है। फिर दूसरा टेस्ट 23 तारीख से शुरू होगा।
श्रीलंका के खिलाफ जब टेस्ट टीम का ऐलान हुआ था तो बीसीसीआई ने जानकारी दी थी कि जसप्रीत बुमराह का खेलना फिटनेस के आधार पर तय होने वाला है। कुछ दिन पहले उनके पूरी तरह फिट होने की खबर सामने आई थी, लेकिन ताजा मीडिया रिपोर्ट्स कुछ और कहानी बयां कर रही है।

जिसके तहत बुमराह को अभी भी बाएं घुटने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। सेंटर ऑफ एक्सिलेंस के शुरुआती परीक्षण के बाद उन्हें आराम की सलाह दी गई है। ऐसे में बीसीसीआई तेज गेंदबाज को मैदान पर उतारने के लिए किसी तरह की जल्दबाजी नहीं करना चाहती है।
जसप्रीत बुमराह इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में चोटिल हुए थे। शुरुआती 2 मुकाबले खेलने के बाद उन्होंने घुटने में तकलीफ की शिकायत की, जिसके बाद एहतियात के तौर पर उन्हें तीसरे और निर्णायक मुकाबले से बाहर कर दिया गया था। इससे पहले अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे और इकलौते टेस्ट से उन्हें आराम दिया गया था। आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भी उनकी मौजूदगी नहीं थी।
श्रीलंका के खिलाफ टीम इंडिया का स्क्वॉड
शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, जसप्रीत बुमराह*, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से हराया
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ का उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय की हार
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
