बुद्ध पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए करें ये उपाय, दूर होगी पैसों की तंगी
Buddha Purnima 2025: हिंदू धर्मग्रंथों में हर दिन और तिथि का अलग-अलग महत्व होता है. बुद्ध पूर्णिमा का हिंदू धर्म के साथ-साथ बौद्ध धर्म में भी विशेष महत्व है. वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को बुद्ध पूर्णिमा के…

Buddha Purnima 2025: हिंदू धर्मग्रंथों में हर दिन और तिथि का अलग-अलग महत्व होता है. बुद्ध पूर्णिमा का हिंदू धर्म के साथ-साथ बौद्ध धर्म में भी विशेष महत्व है. वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को बुद्ध पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है.
हिंदू कैलेंडर के अनुसार इस बार बुद्ध पूर्णिमा 12 मई 2025 दिन सोमवार को पड़ रही है. इस बार बुद्ध पूर्णिमा पर आदित्य योग, गजलक्ष्मी योग जैसे कई शुभ योग बन रहे हैं. ऐसे में आप इस दिन कुछ उपाय अपनाकर देवी लक्ष्मी को प्रसन्न कर सकते हैं और उनका आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं. आइए जानते हैं बुद्ध पूर्णिमा पर कौन से उपाय करें उपाय...
बुद्ध पूर्णिमा के दिन करें ये उपाय
बुद्ध पूर्णिमा के दिन पीपल के पेड़ की पूजा करें. साथ ही इस दिन पीपल के पेड़ में तेल अर्पित करें और मीठा अर्पित करें. इससे धन की देवी मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और भक्त को धन-धान्य की प्राप्ति होती है.
धन संबंधी समस्याओं के लिए करें ये उपाय
बुद्ध पूर्णिमा के दिन चंद्र पूजा का खास महत्व है. इस दिन चंद्रमा को दूध में चीनी और चावल मिलाकर अर्घ्य दिया जाता है. साथ ही ॐ ऐं क्लीं सोमाय नमः मंत्र का जाप किया जाता है. ऐसा करने से साधक की आर्थिक स्थिति धीरे-धीरे सुधरने लगती है.
देवी लक्ष्मी होंगी प्रसन्न
बुद्ध पूर्णिमा के दिन देवी लक्ष्मी की पूजा करते समय उनको 11 कौड़ियां अर्पित करें. पूजा के बाद इन कौड़ियों को लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी के पास रख दें. इस उपाय को करने से व्यक्ति को धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ता है.
सम्बंधित ख़बरें
सनातन आस्था पर शातिराना दुष्प्रचार
संजय सक्सेना,लखनऊ: सोशल मीडिया पर एक गिरोह व्यवस्थित ढंग से हिंदू आस्था को निशाना बना रहा है। देवी-देवताओं और मंदिरों को लेकर विषैला प्रचार फैलाया जा रहा है। एक डेढ़ मिनट का वीडियो वायरल कर यह साबित करने की कोशिश की जा…
देवउठनी एकादशी पर जरूर करें तुलसी से जुड़े ये उपाय
वैदिक पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवउठनी एकादशी के नाम से जाना जाता है. इस साल देवउठनी एकादशी का व्रत 1 नवंबर 2025 को मनाई जाएगी. इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करने से सभी…
1 या 2 नवंबर कब है देवउठनी एकादशी?
हिंदू धर्म में देवउठनी एकादशी सबसे महत्वपूर्ण तिथि है जिसे देवोत्थान एकादशी कहा जाता है. मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु चार माह की योग निद्रा से जागते हैं और पूरी दुनिया का कार्यभार संभालते हैं. इसके अलावा एक बार फिर…
छठ पर्व पर महिलाएं आखिर क्यों नाक से लेकर मांग तक भरती है सिंदूर
छठ पूजा सूर्य देव और छठी मैया को समर्पित चार दिनों का आध्यात्मिक त्योहार है. इस दौरान भक्त सूर्य की उपासना करते हैं जिसमें डूबते और उगसे सूरज को अर्घ्य दिया जाता है. यह त्योहार कार्तिक मास में शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि…
