बीसीसीआई ने घोषित किया घरेलू सीजन और साउथ अफ्रीका-ए सीरीज का संशोधित कार्यक्रम
नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025 के अंतरराष्ट्रीय घरेलू सीजन और साउथ अफ्रीका ए टीम के भारत दौरे के लिए संशोधित कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। टीम इंडिया (सीनियर पुरुष) इस दौरान वेस्टइंडीज और…

नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025 के अंतरराष्ट्रीय घरेलू सीजन और साउथ अफ्रीका ए टीम के भारत दौरे के लिए संशोधित कार्यक्रम की घोषणा कर दी है।
टीम इंडिया (सीनियर पुरुष) इस दौरान वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट, वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेगी। वेस्टइंडीज के खिलाफ आईडीएफसी फर्स्ट बैंक टेस्ट सीरीज 2 अक्टूबर से अहमदाबाद में शुरू होगी। इस सीरीज का दूसरा टेस्ट, जो पहले कोलकाता में होना था, अब दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहला टेस्ट मैच 14 नवंबर से शुरू होगा, जिसे दिल्ली से बदलकर अब कोलकाता के ईडन गार्डन्स में शिफ्ट कर दिया गया है।
महिला क्रिकेट टीम के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली आईडीएफसी फर्स्ट बैंक वनडे सीरीज के वेन्यू भी बदले गए हैं। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में आउटफील्ड और पिचों के मरम्मत कार्य के चलते यह बदलाव किया गया है। अब सीरीज के पहले दो वनडे मैच न्यू चंडीगढ़ के नए पीसीए स्टेडियम में होंगे, जबकि तीसरा और अंतिम मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा।
साउथ अफ्रीका ए पुरुष टीम भारत दौरे पर दो चार दिवसीय और तीन एक दिवसीय मुकाबले खेलेगी। यह दौरा 30 अक्टूबर से शुरू होगा। चार दिवसीय दोनों मुकाबले बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) में होंगे, जबकि तीनों एकदिवसीय मैच पहले एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने थे, लेकिन अब इन्हें राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में शिफ्ट कर दिया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से हराया
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ का उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय की हार
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
