बीसीसीआई ने आगामी घरेलू सत्र के वेन्यू में किया बदलाव: जानें नई तारीखें और स्थान
बीसीसीआई ने सोमवार को आगामी घरेलू सीजन के वेन्यू में कुछ बदलाव किए हैं। भारत और वेस्टइंडीज के बीच अक्टूबर 2025 में होने वाला दूसरा मुकाबला अब अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। साभार : गूगल पहले ये मैच ईडन गार्डन्स में…

बीसीसीआई ने सोमवार को आगामी घरेलू सीजन के वेन्यू में कुछ बदलाव किए हैं। भारत और वेस्टइंडीज के बीच अक्टूबर 2025 में होने वाला दूसरा मुकाबला अब अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा।

पहले ये मैच ईडन गार्डन्स में होना था। वहीं भारत और साउथ अफ्रीका के बीच नवंबर में होने वाला पहला टेस्ट मैच अब कोलकाता के ईडन गार्डन्स में होगा, ये मैच पहले दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होना था।
भारत का घरेलू सत्र वेस्टइंडीज के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के तहत खेले जाने वाले दो टेस्ट मैचों से शुरू होगा। इसकी शुरुआत दो अक्टूबर को अहमदाबाद में होगी, उसके बाद दिल्ली टेस्ट होगा।
भारतीय टीम इसके बाद विभिन्न स्थानों पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीनों प्रारूपों की पूरी सीरीज खेलेगी। इसमें दो टेस्ट मैच तीन वनडे और पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच होंगे। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कोलकाता शुरुआती टेस्ट मैच की मेजबानी करेगा जबकि गुवाहाटी के बारसापारा स्टेडियम में 22 से 26 नवंबर तक सीरीज का दूसरा टेस्ट खेला जाएगा।
इस स्टेडियम के लिए यह पहला टेस्ट मैच होगा। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे मैच रांची (30 नवंबर), रायपुर (तीन दिसंबर) और विशाखापत्तनम (छह दिसंबर) में खेले जाएंगे जबकि पांच टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच कटक (नौ दिसंबर), न्यू चंडीगढ़ (11 दिसंबर), धर्मशाला (14 दिसंबर), लखनऊ (17 दिसंबर) और अहमदाबाद (19 दिसंबर) में खेले जाएंगे।
बीसीसीआई ने बताया कि चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम के आउटफील्ड और पिचों को भी नया रूप दिया जा रहा है, जिसके कारण भारतीय महिला और ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच होने वाले सीरीज के वेन्यू में बदलाव हुआ है।
चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में आउटफील्ड और पिचों के नवीनीकरण के कारण टीम इंडिया (सीनियर महिला) और ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच वनडे सीरीज को चेन्नई से हटा दिए हैं। पहले दो वनडे अब न्यू चंडीगढ़ के नए पीसीए स्टेडियम में होंगे, जबकि तीसरा और अंतिम वनडे नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होगा।
भारत इस दौरान ऑस्ट्रेलिया ‘ए’ और दक्षिण अफ्रीका ‘ए’ टीम की मेजबानी करेगा। इन दोनों देशों के खिलाफ युवा खिलाड़ियों से सजी भारत ‘ए’ की टीम दो-दो टेस्ट और तीन-तीन वनडे मैच खेलगी।
ऑस्ट्रेलिया ‘ए’ के खिलाफ सीरीज का आयोजन लखनऊ और कानपुर में होगा जबकि बीसीसीआई का बेंगलुरु स्थित राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र (सीओई) दक्षिण अफ्रीका ‘ए’ के खिलाफ टेस्ट मैचों की मेजबानी करेगा।
राजकोट तीन वनडे मैचों की मेजबानी करेगा। ऑस्ट्रेलिया ‘ए’ टेस्ट मैच लखनऊ में 16 से 19 सितंबर और 23 से 26 सितंबर को खेले जाएंगे, जिससे टेस्ट विशेषज्ञों को वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले मैचों के लिए खुद को तैयार करने का मौका मिलेगा। दक्षिण अफ्रीका ए सीरीज के लिए भी यही स्थिति है जिसका आयोजन उनकी राष्ट्रीय टीम के दौरे से पहले होगा।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से हराया
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ का उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय की हार
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
