फ्रेंच ओपन : हार के बाद जोकोविच के संन्यास की अटकलें, बोले- 'पता नहीं फिर आऊंगा या नहीं'
दुनिया के नंबर वन टेनिस खिलाड़ी यानिक सिनर के खिलाफ फ्रेंच ओपन का सेमीफाइनल हारने के बाद नोवाक जोकोविच ने एक बड़ी घोषणा कर दी है। साभार : गूगल फाइनल में पहुंचने से चूके जोकोविच ने साफ कर दिया है कि यह मैच इस स्थान पर…

दुनिया के नंबर वन टेनिस खिलाड़ी यानिक सिनर के खिलाफ फ्रेंच ओपन का सेमीफाइनल हारने के बाद नोवाक जोकोविच ने एक बड़ी घोषणा कर दी है।

फाइनल में पहुंचने से चूके जोकोविच ने साफ कर दिया है कि यह मैच इस स्थान पर उनका आखिरी मैच हो सकता है और उन्हें यकीन नहीं है कि एक साल बाद वह किसी अन्य खिताब के लिए वापस आएंगे या नहीं।
जोकोविच का टॉप फॉर्म उस समय ठंडा पड़ गया, जब सिनर ने अपनी क्वालिटी शॉटमेकिंग से उनको मात दी। अब उनकी भिड़ंत फाइनल में कार्लोस अल्काराज से होगी। सिनर ने तीन बार के फ्रेंच ओपन चैंपियन और 100 बार के टूर-लेवल टाइटलिस्ट को 6-4, 7-5, 7-6(3) से हराया।
अपनी हार के बाद जोकोविच ने अपना बैग पैक किया और कोर्ट से बाहर निकलने से पहले उत्साही भीड़ को अलविदा कहा। एटीपी की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए जोकोविच ने कहा, "यह मेरा यहां आखिरी मैच हो सकता है, इसलिए मुझे नहीं पता। यही कारण है कि मैं अंत में थोड़ा अधिक भावुक हो गया था।"
उन्होंने आगे कहा, "यदि यह मेरे करियर का रोलां गैरां का विदाई मैच था, तो माहौल और भीड़ से मुझे जो मिला, उसके लिहाज से यह अद्भुत था। क्या मैं और खेलना चाहता हूं? इसका जवाब है- हां, मैं आगे भी खेलना चाहता हूं, लेकिन क्या मैं 12 महीने बाद फिर से यहां खेल पाऊंगा? मुझे नहीं पता। फिलहाल मैं इतना ही कह सकता हूं।"
अपने मैच के बारे में बोलते हुए कहा कि उन्होंने कुछ क्षणों में शानदार प्रदर्शन किया। 24 बार के ग्रैंड स्लैम विजेता जोकोविच ने बोला कि सिनर को उन्होंने कड़ी टक्कर दी, लेकिन मैच हार गए। वहीं, अगर बात नोवाक जोकोविच के बयान की करें तो यह बिल्कुल वैसा ही है, जैसा पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी अक्सर देते हैं।
एमएस धोनी एक के बाद एक लगातार आईपीएल में खेलते जा रहे हैं और हर साल यही कहते हैं कि यह उनका शायद आखिरी सीजन है। यहां तक कि अगले महीने 44 साल के होने जा रहे धोनी ने आईपीएल 2025 के आखिरी मैच के बाद कहा था कि वे अभी देखेंगे कि आगे खेल पाते हैं या नहीं। ऐसा ही बयान नोवाक जोकोविच ने दिया है।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से हराया
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ का उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय की हार
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
