द इंडियन व्यू

फ्रेंच ओपन में शीर्ष खिलाड़ी चमके : गाफ, जोकोविच और सिनेर सेमीफाइनल में

दूसरी वरीयता प्राप्त कोको गाफ ने अमेरिका की ही मेडिसन कीस को 6 . 7, 6 . 4, 6 . 1 से हराकर फ्रेंच ओपन महिला युगल सेमीफाइनल में जगह बनाई। अब उनका सामना फ्रांस की वाइल्ड कार्डधारी लोइ बोइसों से होगा जिन्होंने छठी वरीयता…

Ragwendra P Singh
June 5, 2025
1 min read

दूसरी वरीयता प्राप्त कोको गाफ ने अमेरिका की ही मेडिसन कीस को 6 . 7, 6 . 4, 6 . 1 से हराकर फ्रेंच ओपन महिला युगल सेमीफाइनल में जगह बनाई। अब उनका सामना फ्रांस की वाइल्ड कार्डधारी लोइ बोइसों से होगा जिन्होंने छठी वरीयता प्राप्त मिर्रा आंद्रीवा को 7 . 6, 6 . 3 से हराया।

साभार : गूगल

बोइसों 1989 के बाद अपने पदार्पण ग्रैंडस्लैम में सेमीफाइनल तक पहुंचने वाली पहली महिला खिलाड़ी बन गई। उस समय मोनिका सेलेस और जेनिफर कैप्रियाती ने यह कमाल किया था। वह 1999 विंबलडन में एमेली मोरेस्मो के बाद ग्रैंडस्लैम फाइनल में पहुंचने वाली सबसे युवा फ्रेंच खिलाड़ी हैं।

पुरूष वर्ग में नोवाक जोकोविच और नंबर एक खिलाड़ी यानिक सिनेर का सामना सेमीफाइनल में होगा। जोकोविच ने तीसरी रैंकिंग वाले अलेक्जेंडर ज्वेरेव को 4 . 6, 6 . 3, 6 . 2, 6 . 4 से हराकर अंतिम चार में जगह बनाई। वहीं सिनेर ने गैर वरीय अलेक्जेंडर बुबलिक को 6 . 1, 7 . 5, 6 . 0 से हराया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से हराया

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ का उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय की हार

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।