द इंडियन व्यू

फाइनल से चूके दीपक पूनिया ने कांस्य पर लगाया दांव, एशियाड में दूसरा पदक

भारतीय पहलवान दीपक पूनिया ने शनिवार को यहां मंगोलिया के गनखुयाग गनबातार को 2-1 से हराकर पुरुषों के 97 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक जीत लिया। एशियाई खेलों में इसके साथ ही दीपक ने अपना दूसरा पदक हासिल किया। इस 27 वर्षीय…

Ragwendra P Singh
October 3, 2026
1 min read
फाइनल से चूके दीपक पूनिया ने कांस्य पर लगाया दांव, एशियाड में दूसरा पदक

भारतीय पहलवान दीपक पूनिया ने शनिवार को यहां मंगोलिया के गनखुयाग गनबातार को 2-1 से हराकर पुरुषों के 97 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक जीत लिया।

एशियाई खेलों में इसके साथ ही दीपक ने अपना दूसरा पदक हासिल किया। इस 27 वर्षीय पहलवान ने इससे पहले 2023 में हांगझोउ एशियाई खेलों में रजत पदक जीता था। वह इस बार फाइनल में जगह बनाने से चूक गए। सेमीफाइनल में उन्हें उज्बेकिस्तान के शेरजोद पोयोनोव के हाथों कड़े मुकाबले में 8-9 से हार मिली थी।

86 किग्रा में चुनौती पेश करने वाले दीपक ने इन खेलों में 97 किग्रा भार वर्ग में अपने अभियान की शानदार शुरुआत की थी। उन्होंने चीन के जुनपेंग झोउ को तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर 12-2 से हराया। हांगकांग के विन्सेंट फंग वुई ली के खिलाफ उन्हें वॉकओवर मिला, जिससे वह सीधे सेमीफाइनल में पहुंच गए।

@wfi_wrestling

कांस्य पदक ने दीपक के अंतरराष्ट्रीय रिकॉर्ड में एक और उपलब्धि जोड़ दी है। वह 2019 विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक जीत चुके हैं और एशियाई चैंपियनशिप में उनके नाम पांच पदक हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल का 100वां संस्करण 29 नवंबर को, देशभर में होंगे विशेष आयोजन

भारत में फिटनेस और खेल संस्कृति को जन आंदोलन बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल पहल 29 नवंबर 2026 को अपने ऐतिहासिक 100वें संस्करण का उत्सव मनाने जा रही है।

201 रन देकर एक विकेट लेने वाले डफी के बचाव में उतरे मैट हेनरी, बताई बड़ी वजह

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी ने जैकब डफी का समर्थन करते हुए उन्हें शानदार गेंदबाज और टीम को सबसे पहले रखने वाली मानसिकता का खिलाड़ी बताया है।

आईपीएल 2027 नीलामी में 66 जगहों के लिए 1220 खिलाड़ियों की दावेदारी, जानें किस टीम के पास कितना पैसा

टाटा आईपीएल-2027 की खिलाड़ी नीलामी के लिए कुल 1220 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है। इनमें 939 भारतीय और 17 देशों के 281 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं।

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में भारतीयों का दबदबा, पंत-गिल-जायसवाल टॉप-10 में; बुमराह दूसरे स्थान पर पहुंचे

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में भारतीय बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन का असर आईसीसी की ताजा टेस्ट खिलाड़ी रैंकिंग में देखने को मिला है।