द इंडियन व्यू

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा-प्रौद्योगिकी गरीबों को सशक्त बनाने का बड़ा माध्यम

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि प्रौद्योगिकी गरीबों को सशक्त बनाने का बड़ा माध्यम है। इसकी ताकत के प्रयोग से अनगिनत लाभ हुए हैं। जन सामान्य से जुड़ी सेवाओं में अभूतपूर्व पारदर्शिता आई है। प्रधानमंत्री…

Ragwendra P Singh
June 12, 2025
2 min read
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा-प्रौद्योगिकी गरीबों को सशक्त बनाने का बड़ा माध्यम

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि प्रौद्योगिकी गरीबों को सशक्त बनाने का बड़ा माध्यम है। इसकी ताकत के प्रयोग से अनगिनत लाभ हुए हैं। जन सामान्य से जुड़ी सेवाओं में अभूतपूर्व पारदर्शिता आई है। प्रधानमंत्री मोदी ने आज एक्स हैंडल पर यह टिप्पणी डिजिटल इंडिया के 11वर्ष के अवसर पर माय गवर्नमेंट इंडिया (MyGovIndia) के पोस्ट पर की है।

उन्होंने लिखा, '' प्रौद्योगिकी की शक्ति का लाभ उठाने से लोगों को अनगिनत लाभ हुए हैं। सेवा वितरण और पारदर्शिता में बहुत वृद्धि हुई है। इसके अलावा, प्रौद्योगिकी सबसे गरीब लोगों के जीवन को सशक्त बनाने का एक साधन बन गई है। भारत के युवाओं की मदद से हम इनोवेशन और टेक्नोलॉजी के अनुप्रयोग में उल्लेखनीय प्रगति कर रहे हैं। यह आत्मनिर्भर बनने और वैश्विक तकनीकी महाशक्ति बनने के हमारे प्रयासों को भी मजबूत कर रहा है।''

माय गवर्नमेंट इंडिया (MyGovIndia) के एक्स हैंडल पर कहा गया है,'' 11 साल पहले, एक खामोश डिजिटल क्रांति शुरू हुई-जिसने भारत के जुड़ने, शासन करने और विकास करने के तरीके को नया आकार दिया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में डिजिटल इंडिया पहल ने प्रौद्योगिकी को सशक्तिकरण के एक उपकरण में बदल दिया है। अंतराल को पाटा है। अवसरों के द्वार खोले हैं। हर नागरिक के लिए शासन को अधिक सुलभ और पारदर्शी बनाया है।''

माय गवर्नमेंट इंडिया की एक्स पोस्ट पर लिखा गया, '' दूरदराज के गांवों में इंटरनेट की पहुंच से लेकर दुनिया में अग्रणी वास्तविक समय के डिजिटल भुगतान तक, यह परिवर्तन केवल संख्याओं के बारे में नहीं है-यह लोगों, प्रगति और संभावना के बारे में है। यह डिजिटल इंडिया के 11 वर्ष में समावेशी विकास, नवाचार और डिजिटल पावरहाउस के रूप में भारत के उभरने की कहानी है। भारत की तकनीकी यात्रा क्रांतिकारी है।''

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें