द इंडियन व्यू

प्रदेशीय महिला जिम्नास्टिक में लखनऊ की वेरोनिका वर्मा ने जीता कांसा

आगरा। खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम, आगरा में आयोजित प्रदेशीय महिला जिम्नास्टिक प्रतियोगिता-2026 में प्रदेश के विभिन्न मंडलों की खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता…

Ragwendra P Singh
August 5, 2026
2 min read

आगरा। खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम, आगरा में आयोजित प्रदेशीय महिला जिम्नास्टिक प्रतियोगिता-2026 में प्रदेश के विभिन्न मंडलों की खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में के.डी. सिंह बाबू स्टेडियम, लखनऊ की जिम्नास्ट वेरोनिका वर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लखनऊ मंडल को कांस्य पदक दिलाया।

वेरोनिका वर्मा की यह उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि उन्होंने लगातार दूसरे वर्ष प्रदेशीय महिला जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में पदक जीतकर अपनी प्रतिभा और निरंतरता को साबित किया है।

जिम्नास्टिक्स कोच रविकांत यादव ने वेरोनिका को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता उनकी कड़ी मेहनत, नियमित अभ्यास और दृढ़ संकल्प का परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि यदि वह इसी समर्पण और लगन के साथ आगे बढ़ती रहीं तो भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्तर प्रदेश का नाम रोशन करेंगी।

क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी डॉ. अतुल सिन्हा ने भी पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि खेल केवल प्रतियोगिताएं जीतने का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व विकास का सशक्त आधार हैं। उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

प्रदेशीय प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के विभिन्न मंडलों की खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए उत्कृष्ट खेल भावना का परिचय दिया, जिससे प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ का उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय की हार

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।