द इंडियन व्यू

प्रथम नॉर्थ ज़ोन टेनपिन बॉलिंग रैंकिंग टूर्नामेंट में दिखेगा अंतर्राष्ट्रीय सितारों का जलवा

लखनऊ। ध्रुव शारदा, हर्षवर्धन शारदा, शेख अब्दुल हामिद और मोहनलाल सहित कई स्टार खिलाड़ी आगामी 9 जून से आयोजित प्रथम नॉर्थ ज़ोन टेनपिन बॉलिंग रैंकिंग टूर्नामेंट में अपने खेल का जौहर दिखाने उतरेंगे। प्रथम नॉर्थ ज़ोन टेनपिन…

Ragwendra P Singh
June 8, 2025
2 min read
प्रथम नॉर्थ ज़ोन टेनपिन बॉलिंग रैंकिंग टूर्नामेंट में दिखेगा अंतर्राष्ट्रीय सितारों का जलवा

लखनऊ। ध्रुव शारदा, हर्षवर्धन शारदा, शेख अब्दुल हामिद और मोहनलाल सहित कई स्टार खिलाड़ी आगामी 9 जून से आयोजित प्रथम नॉर्थ ज़ोन टेनपिन बॉलिंग रैंकिंग टूर्नामेंट में अपने खेल का जौहर दिखाने उतरेंगे।

प्रथम नॉर्थ ज़ोन टेनपिन बॉलिंग रैंकिंग टूर्नामेंट 9 से 12 जून तक

चार दिवसीय इस टूर्नामेंट की मेजबानी उत्तर प्रदेश टेनपिन बॉलिंग एसोसिएशन (यूपीटीबीए) को मिली है, जिसका आयोजन 9 जून से 12 जून, 2025 तक लखनऊ के लुलू मॉल स्थित फंटुरा बॉलिंग सेंटर में किया जा रहा है। यूपीटीबी के सचिव दिलीप सिंह ने बताया कि इस टूर्नामेंट में उत्तर भारत के चार राज्यों के 48 खिलाड़ी दिखेंगे जिसमें कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी भी होंगे।

साभार : गूगल

उन्होंने कहा कि यह टूर्नामेंट केवल प्रतिस्पर्धा नहीं, बल्कि खेल भावना और युवा प्रतिभा को मंच देने का अवसर है, जहां देश के बेहतरीन खिलाड़ियों को एक साथ देखना गौरव की बात होगी।

उन्होंने बताया कि इस टूर्नामेंट में एशियन टेनपिन बालिंग चैंपियनशिप 2019 में रजत पदक विजेता ध्रुव शारदा, उनके पिता तीन बार के राष्ट्रीय चैंपियन व भारतीय बॉलिंग का प्रमुख चेहरा हर्षवर्धन शारदा, कई बार के राष्ट्रीय चैंपियन मोहनलाल, और कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप 2002 में भारत को बॉलिंग में पहला स्वर्ण पदक दिलाने वाले खिलाड़ी शेख अब्दुल हामिद भी एक्शन में दिखेंगे। टूर्नामेंट में दर्शकों की भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए निशुल्क प्रवेश की व्यवस्था की गई है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से हराया

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ का उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय की हार

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।