पेरिस के फुटबॉल जश्न ने जोकोविच को किया मंत्रमुग्ध, आसान जीत के बाद बोले - 'शानदार परिणाम'
दिग्गज टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच को फ्रेंच ओपन के तीसरे दौर के मुकाबले में क्वालीफायर फिलिप मिसोलिच को 6-3, 6-4, 6-2 से हराने में कोई परेशानी नहीं हुई। रिकॉर्ड 24 ग्रैंड स्लैम जीतने वाले जोकोविच 16वीं बार फ्रेंच ओपन…

दिग्गज टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच को फ्रेंच ओपन के तीसरे दौर के मुकाबले में क्वालीफायर फिलिप मिसोलिच को 6-3, 6-4, 6-2 से हराने में कोई परेशानी नहीं हुई।
रिकॉर्ड 24 ग्रैंड स्लैम जीतने वाले जोकोविच 16वीं बार फ्रेंच ओपन के चौथे दौर में पहुंचे हैं। यह मुकाबला कोर्ट फिलिप-चैटियर में हो रहा था जो पेरिस सेंट जर्मेन के घरेलू स्टेडियम स्टेडियम से कुछ ही दूरी पर है। पीएसजी के स्टेडियम से लगातार पटाखों की आवाजें आ रही थीं।

फ्रांस के इस क्लब ने जर्मनी के म्यूनिख में इटली के इंटर मिलान को 5-0 से हराकर यूरोपीय क्लबों की शीर्ष फुटबॉल प्रतियोगिता में अपनी पहली चैंपियनशिप जीती। जोकोविच इस फुटबॉल मैच को टेलीविजन पर देखने के लिए अपना मुकाबला इस समय नहीं खेलना चाहते थे।
उन्होंने एकतरफा जीत के बाद कहा, ‘‘यह दिलचस्प था। यहां स्टेडियम में दर्शक भी फुटबॉल मैच पर नजर रखे रहे। मैं सुन सकता था कि उन्होंने कब गोल किया। वे कई बार जश्न मना रहे थे।’’ उन्होने कहा, ‘‘मैं सोच रहा था, वाह, पेरिस ने बहुत सारे गोल किये। क्या हो रहा है?। अब मैंने सुना कि यह 5-0 है। ईमानदारी से कहूं तो यह काफी शानदार परिणाम है।’’ जोकोविच ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट में 153 वें नंबर के मिसोलिच जैसे कम रैंक वाले किसी भी खिलाड़ी से कभी नहीं हारे हैं।
उन्होंने इस मैच में पूरा दबदबा बनाये रखा। मिासोलिच के दूसरे सर्विस पर हालांकि जोकोविच सात ब्रेक प्वाइंट हासिल करने के बावजूद एक को भी भुनाने में विफल रहे। इस खिलाड़ी ने अपने से 15 साल छोटे खिलाड़ी के खिलाफ 33 विनर्स की तुलना में सिर्फ 14 गलतियां कीं। जोकोविच के सामने अंतिम 16 में कैम नौरी होंगे। नौरी के खिलाफ जोकोविच का रिकॉर्ड 5-0 का है।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ का उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय की हार
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
