द इंडियन व्यू

पुणे में इंद्रायणी नदी का पुल ढहने से २ पर्यटकों की मौत, 12 सैलानी अभी भी लापता

मुंबई : पुणे जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल कुंडमाला में इंद्रायणी नदी पर बना पुराना पुल रविवार को दोपहर में अचानक ढह गया। इस घटना में करीब 24 पर्यटक बह गए हैं, इनमें से करीब १२ लोगों को नदी में निकाल कर अस्पताल पहुंचाया…

Ragwendra P Singh
June 15, 2025
2 min read
पुणे में इंद्रायणी नदी का पुल ढहने से २ पर्यटकों की मौत, 12 सैलानी अभी भी लापता

मुंबई : पुणे जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल कुंडमाला में इंद्रायणी नदी पर बना पुराना पुल रविवार को दोपहर में अचानक ढह गया। इस घटना में करीब 24 पर्यटक बह गए हैं, इनमें से करीब १२ लोगों को नदी में निकाल कर अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान दो पर्यटकों की मौत हो गई है। 12 सैलानी अभी भी लापता हैं, जिन्हें खोजने के लिए मौके पर एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम पहुंच गई है और राहत और बचाव कार्य शुरु कर दिया गया है।

मावल पुलिस स्टेशन के पुलिस निरीक्षक रणजीत जाधव ने बताया कि आज रविवार होने की वजह से प्रसिद्ध पर्यटन स्थल कुंडमाला में इंद्रायणी नदी पर बने पुराने पुल पर करीब सौ अधिक पर्यटक पहुंचे थे। यह पुल काफी पुराना और पादचारियों के लिए बनाया गया है। पुल पर जरुरत से अधिक लोगों की वजह से यह पुल अचानक ढह गया। इस घटना में अब तक करीब १२ लोगों को नदी से निकालकर पवना अस्पताल पहुंचाया गया, इनमें से दो की मौत हो गई है। नदी में एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम नदी में बहे 12 पर्यटकों की तलाश कर रही हैं। एनडीआरएफ के जवान दीपक तिवारी ने बताया कि इस घटना की सूचना मिलते ही उनकी दो टीमें मौके पर पहुंची हैं और राहत और बचाव कार्य शुरु कर दिया है।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि इंद्रायणी नदी का पुल ढह जाने से कई लोगों के बह जाने की प्राथमिक जानकारी मिली है। इस घटना में कुछ लोग घायल हैं, उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया है। मौके पर जिलाधिकारी की टीम मौजूद हैं और मौके पर एंबुलेंस की भी व्यवस्था की गई है। इस पुल को खतरनाक घोषित करके पुल पर न जाने की चेतावनी भी दी गई थी। आज रविवार होने से पुल पर अधिक लोग पहुंचे थे, इससे पुल ढ़ह गया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें