पीकेएल 12 : यूपी की एक अंक से हार, गुजरात ने जीता अंतिम रेड तक चला रोमांचक मुकाबला
चेन्नई। गुजरात जाएंट्स ने जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में गुरुवार खेले गए प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के 12वें सीजन के 74वें मैच में यूपी योद्धाज को 40-39 से हरा दिया। गुजरात की यह 12 मैचों में चौथी जीत है जबकि यूपी को लगातार…

चेन्नई। गुजरात जाएंट्स ने जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में गुरुवार खेले गए प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के 12वें सीजन के 74वें मैच में यूपी योद्धाज को 40-39 से हरा दिया। गुजरात की यह 12 मैचों में चौथी जीत है जबकि यूपी को लगातार पांचवीं हार मिली है। गुजरात की जीत के साथ दबंग दिल्ली ने प्लेआफ खेलने वाली 8 में से पहली टीम बन गई है।
बहरहाल, यूपी ने पिछले मैचों की तुलना में अच्छी शुरुआत की। कप्तान सुमित और गुमान ने लगातार अंक लिए लेकिन वे राकेश को रोकने में नाकाम रहे और यही कारण था कि पांच मिनट के बाद गुजरात को 6-4 की लीड मिली हुई थी लेकिन यूपी ने जल्द ही स्कोर बराबर कर दिया।
रिवाइव होकर आए राकेश ने हालांकि दो अंक की रेड के साथ स्कोर 9-7 कर दिया लेकिन यूपी ने लगातार दो अंक लेकर स्कोर बराबर कर दिया। गुजरात ने इसके बाद फिर दो अंक की लीड ली लेकिन यूपी ने फासला 1 का कर दिया। ब्रेक के बाद गुजरात ने लगातार दो अंक लेकर फासला 3 का कर लिया।

राकेश ने चार के डिफेंस में दो अंक लेकर यूपी को आलआउट की ओर धकेला लेकिन आशू और जयेश ने शादलू का सुपर टैकल कर फासला 1 का कर दिया। इस बीच राकेश का सुपर-10 पूरा हुआ।
अगली बार हालांकि राकेश ने यूपी को आलआउट कर गुजरात को 20-16 से आगे कर दिया। हाफटाइम तक गुजरात 22-19 की लीड मिली हुई थी, जिसे यूपी ने दो का कर दिया लेकिन गुजरात ने जल्द ही फासला 4 का कर लिया।
इसके बाद राकेश ने डू ओर डाई रेड पर दो अंक लेकर स्कोर 27-21 कर दिया। फिर डिफेंस ने भवानी को लपक यूपी को आलआउट की ओर धकेला और फिर इसे अंजाम देकर 31-21 की लीड ले ली।

गुजरात ने अपना दबदबा बनाए रखते हुए 10 की लीड बनाए रखी। भवानी ने शादलू को बाहर किया तो राकेश ने उन्हें रिवाइव करा लिया। गुमान ने हालांकि उन्हें अगली रेड पर बाहर कर दिया। 30 मिनट बाद गुजरात 35-26 से आगे थे लेकिन गुमान ने लगातार दो अंक लेकर फासला 7 का कर दिया।
इसके बाद यूपी गुजरात को आलआउट की कगार पर ले आए औऱ फिर इसे अंजाम देकर स्कोर 33-36 कर दिया। यूपी ने फिर इस फासले को एक तक पहुंचाया और फिर बराबरी कर ली।
इस बीच गुजरात ने दो अंक की लीड ले ली लेकिन हितेश ने चेन टैकल से फासला 1 का किया और फिर बराबरी कर ली। इस बीच राकेश ने सुमित को आउट कर गुजरात को लीड दिला दी, जिसे गुमान ने बराबर कर दिया लेकिन शादलू ने उसे फिर एक अंक की लीड दिला दी। गुमान अंतिम रेड पर गए और लपके गए। इस तरह गुजरात ने यह मैच 1 अंक से जीत लिया।
सम्बंधित ख़बरें
सैंडपेपर विवाद की फिर होगी समीक्षा, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने तय की रूपरेखा
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने 2018 के दक्षिण अफ्रीका दौरे के दौरान हुए गेंद से छेड़छाड़ विवाद की समीक्षा के लिए गठित स्वतंत्र मंच के संदर्भ की शर्तें जारी कर दी हैं।
मानवता के आगे पीछे छूटा रिकॉर्ड, बेग्स और डी ओलिवेरा को फेयर प्ले पुरस्कार
बोस्टन मैराथन के धावक आरोन बेग्स और रॉबसन डी ओलिवेरा को अंतरराष्ट्रीय फेयर प्ले पुरस्कार के लिए चुना गया है।
भारत को शुरुआती सफलता के लिए करना पड़ा संघर्ष, कीवियों ने बनाए 246 रन
आकाश दीप की शानदार गेंदबाजी के बावजूद टॉम लैथम और टॉम ब्लंडेल के अर्धशतकों से न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट के पहले दिन का खेल समाप्त होने तक पांच विकेट पर 246 रन बना लिए।
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
