द इंडियन व्यू

पीएम ने सीएम को फोन कर असम की बाढ़ का जाना हाल, मदद का दिया भरोसा

गुवाहाटी : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ हिमंत बिस्व सरमा को फोन कर असम में आई बाढ़ को लेकर बातचीत की। मुख्यमंत्री डॉ. सरमा ने मंगलवार काे सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा है कि…

Ragwendra P Singh
June 3, 2025
2 min read
पीएम ने सीएम को फोन कर असम की बाढ़ का जाना हाल, मदद का दिया भरोसा

गुवाहाटी : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ हिमंत बिस्व सरमा को फोन कर असम में आई बाढ़ को लेकर बातचीत की। मुख्यमंत्री डॉ. सरमा ने मंगलवार काे सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा है कि कुछ समय पहले, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने असम में बाढ़ की मौजूदा स्थिति के बारे में जानकारी लेने के लिए मुझे फोन किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि, मैंने उन्हें बताया कि किस तरह असम और आस-पास के राज्यों में लगातार बारिश के कारण बाढ़ आई है और इससे कई लोगों की जान पर असर पड़ा है। मैंने उन्हें राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे राहत अभियान के बारे में भी बताया। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ने चिंता व्यक्त की और हमारे राहत और पुनर्वास प्रयासों के लिए केंद्र सरकार की ओर से पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया। कहा है कि असम के लोगों के लिए उनके मार्गदर्शन और अटूट समर्थन के लिए मैं आभारी हूं।

ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री मंगलवार सुबह बराक घाटी के कछार जिले में आई बाढ़ का जायजा लेने के लिए पहुंचे हैं। वहीं, दूसरी ओर मुख्यमंत्री सोमवार को उपरी असम के लखीमपुर जिले के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर प्रभावितों को सरकार की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन दिया था।-

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें