द इंडियन व्यू

पाकिस्तान ने बल्लेबाजी कोच बदला, दक्षिण अफ्रीका के माइक स्मिथ को सौंपी जिम्मेदारी

इस्लामाबाद रू टेस्ट क्रिकेट में लगातार खराब बल्लेबाजी प्रदर्शन के बीच पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ;पीसीबीद्ध ने दक्षिण अफ्रीका के पूर्व प्रथम श्रेणी क्रिकेटर और अनुभवी कोच माइक स्मिथ को राष्ट्रीय टेस्ट टीम का नया बल्लेबाजी…

Ragwendra P Singh
August 4, 2026
2 min read
पाकिस्तान ने बल्लेबाजी कोच बदला, दक्षिण अफ्रीका के माइक स्मिथ को सौंपी जिम्मेदारी

इस्लामाबाद रू टेस्ट क्रिकेट में लगातार खराब बल्लेबाजी प्रदर्शन के बीच पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ;पीसीबीद्ध ने दक्षिण अफ्रीका के पूर्व प्रथम श्रेणी क्रिकेटर और अनुभवी कोच माइक स्मिथ को राष्ट्रीय टेस्ट टीम का नया बल्लेबाजी कोच नियुक्त करने का फैसला किया है। वह असद शफीक की जगह यह जिम्मेदारी संभालेंगे।

 

मीडिया रिपोर्टों के अनुसारए पीसीबी इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट श्रृंखला से पहले इस नियुक्ति की औपचारिक घोषणा कर सकता है। बताया जा रहा है कि बोर्ड द्वारा आवेदन आमंत्रित किए जाने के बाद माइक स्मिथ का चयन किया गया और वह इंग्लैंड दौरे से टीम के साथ जुड़ेंगे।

 

रिपोर्ट के मुताबिकए असद शफीक के बल्लेबाजी कोच के रूप में कामकाज को लेकर सवाल उठ रहे थेए क्योंकि वह एक साथ पुरुष और महिला चयन समिति के सदस्य होने के अलावा कराची स्थित पीसीबी अकादमी के प्रमुख की जिम्मेदारी भी निभा रहे थे। ऐसे में बल्लेबाजी कोच की भूमिका पर पूरा ध्यान नहीं दे पाने की आलोचना हो रही थी।

 

पिछले तीन वर्षों में पाकिस्तान ने बल्लेबाजी कोच के पद पर कई बदलाव किए हैं। इस दौरान यूनिस खानए मोहम्मद यूसुफए एंड्रयू पुटिक और असद शफीक इस भूमिका में रह चुके हैं। लगातार बदलाव के कारण विदेशी कोचों की रुचि भी कम रही। रिपोर्ट के अनुसारए पीसीबी के विज्ञापन पर पांच से भी कम आवेदन प्राप्त हुए।

 

माइक स्मिथ लेवल.4 प्रमाणित कोच हैं और दक्षिण अफ्रीका के पूर्व प्रथम श्रेणी क्रिकेटर रह चुके हैं। वह पाकिस्तान सुपर लीग ;पीएसएलद्ध में मुल्तान सुल्तान्स के साथ भी काम कर चुके हैंए जिससे उन्हें पाकिस्तान की घरेलू क्रिकेट प्रणाली का अनुभव है।

 

हाल के समय में पाकिस्तान की बल्लेबाजी टेस्ट क्रिकेट में लगातार संघर्ष करती रही है। टीम विदेशी धरती पर लगातार आठ टेस्ट मैच हार चुकी हैए जो उसके टेस्ट इतिहास का सबसे खराब क्रम माना जा रहा है। हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट में पाकिस्तान 211 रन का लक्ष्य भी हासिल नहीं कर सका थाए जिससे टीम 26 वर्षों में पहली बार वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला हारने के खतरे का सामना कर रही है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ का उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय की हार

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।