द इंडियन व्यू

पाकिस्तान टीम के हालात चैंपियंस ट्रॉफी जैसे, पहले मैच में हारे

चैंपियंस ट्रॉफी से शुरुआत के कुछ ही दिन बाद पाकिस्तान बाहर हो गई थी। इस टूर्नामेंट को बाद में भारत ने जीता। इसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने टीम में कुछ बदलाव किए। टी20 फॉर्मेट से बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान को बाहर…

Ragwendra P Singh
March 16, 2025
2 min read
पाकिस्तान टीम के हालात चैंपियंस ट्रॉफी जैसे, पहले मैच में हारे

चैंपियंस ट्रॉफी से शुरुआत के कुछ ही दिन बाद पाकिस्तान बाहर हो गई थी। इस टूर्नामेंट को बाद में भारत ने जीता। इसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने टीम में कुछ बदलाव किए। टी20 फॉर्मेट से बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान को बाहर कर दिया गया। कप्तानी की जिम्मेदारी भी सलमान अली आगा को सौंप दी गई, लेकिन नतीजा फिर भी नहीं बदला। पाकिस्तान की हालत अभी भी वैसी ही है, जैसी चैंपियंस ट्रॉफी में थी।

साभार : गूगल

पाकिस्तान को चैंपियंस ट्रॉफी के बाद पहले ही मैच में हार मिली है। न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच पहला मुकाबला क्राइस्टचर्च में खेला गया। इस मुकाबले में पाकिस्तान की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 100 रन भी नहीं बना पाई, जबकि न्यूजीलैंड ने 11वें ओवर में ही 92 रनों के लक्ष्य को एक विकेट खोकर हासिल कर लिया। पाकिस्तान की टीम टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के अपने तीसरे सबसे कम स्कोर पर ढेर हुई थी।

पाकिस्तान की टीम ने अपने सभी विकेट खोकर 91 रन बनाए थे। न्यूजीलैंड ने 1 विकेट खोकर 10.1 ओवर में इस लक्ष्य को हासिल किया। न्यूजीलैंड के काइल जैमीसन ने बहुत खतरनाक गेंदबाजी की। इस लंबे कद के गेंदबाज ने 4 ओवर में एक ओवर मेडेन फेंका, सिर्फ 8 रन खर्च किए और टॉप ऑर्डर के तीन बल्लेबाजों को आउट किया। इस परफॉर्मेंस के लिए उनको प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

हालांकि, जैकब डफी ने भी 4 विकेट निकाले, लेकिन उन्होंने पुछल्ले बल्लेबाजों को आउट किया। बल्लेबाजी में कीवी टीम के लिए टिम साइफर्ड ने 29 गेंदों में 44 रनों की पारी खेली, जबकि फिन एलेन ने 17 गेंदों में 29 रन बनाए। एक विकेट पाकिस्तान के लिए अबरार अहमद को मिला। इस मैच में पाकिस्तान के तीन खिलाड़ियों ने डेब्यू किया था।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल का 100वां संस्करण 29 नवंबर को, देशभर में होंगे विशेष आयोजन

भारत में फिटनेस और खेल संस्कृति को जन आंदोलन बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल पहल 29 नवंबर 2026 को अपने ऐतिहासिक 100वें संस्करण का उत्सव मनाने जा रही है।

201 रन देकर एक विकेट लेने वाले डफी के बचाव में उतरे मैट हेनरी, बताई बड़ी वजह

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी ने जैकब डफी का समर्थन करते हुए उन्हें शानदार गेंदबाज और टीम को सबसे पहले रखने वाली मानसिकता का खिलाड़ी बताया है।

आईपीएल 2027 नीलामी में 66 जगहों के लिए 1220 खिलाड़ियों की दावेदारी, जानें किस टीम के पास कितना पैसा

टाटा आईपीएल-2027 की खिलाड़ी नीलामी के लिए कुल 1220 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है। इनमें 939 भारतीय और 17 देशों के 281 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं।

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में भारतीयों का दबदबा, पंत-गिल-जायसवाल टॉप-10 में; बुमराह दूसरे स्थान पर पहुंचे

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में भारतीय बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन का असर आईसीसी की ताजा टेस्ट खिलाड़ी रैंकिंग में देखने को मिला है।