द इंडियन व्यू

पहले बच्चे के बाद कब करना चाहिए दूसरा बेबी, WHO ने दिया जवाब

दो बच्चों के बीच सही अंतर होना काफी जरूरी होता है, क्योंकि इससे ना सिर्फ मां की सेहत को टाइम मिलता है बल्कि बच्चों को पूरा टाइम, प्यार और परवरिश मिलती है. इसके साथ-साथ माता-पिता को भी दूसरी प्रेग्नेंसी के लिए शारीरिक,…

Ragwendra P Singh
September 11, 2025
2 min read
पहले बच्चे के बाद कब करना चाहिए दूसरा बेबी, WHO ने दिया जवाब

दो बच्चों के बीच सही अंतर होना काफी जरूरी होता है, क्योंकि इससे ना सिर्फ मां की सेहत को टाइम मिलता है बल्कि बच्चों को पूरा टाइम, प्यार और परवरिश मिलती है. इसके साथ-साथ माता-पिता को भी दूसरी प्रेग्नेंसी के लिए शारीरिक, मानसिक और आर्थिक रूप से तैयार होने का समय मिल सके. वहीं कुछ लोग जल्दी दूसरा बच्चा चाहते हैं तो कुछ लोग कुछ सालों का इंतजार चाहते हैं. वहीं इस बारे में विश्व स्वास्थ्य संगठन ने जवाब दिया है. आइए आपको बताते हैं. 

क्या है WHO की राय 

विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक, पहले बच्चे के जन्म के बाद महिला को कम से केम 2 से 3 साल का इंतजार रखना चाहिए. 

यह फर्क मां के शरीर को दोबारा स्वस्थ होने और पोषण स्तर को पूरा करने का पर्याप्त समय देता है. 

इसके साथ ही अगले गर्भ में बच्चे के स्वस्थ विकास के लिए भी यह समय महत्वपूर्ण माना जाता है.

मां के लिए क्यों जरूरी है

प्रेग्नेंसी और डिलीवरी के दौरान महिला के शरीर से काफी पोषक तत्व और ऊर्जा खर्च हो जाती है. 

वहीं अगर कोई महिला जल्दबाजी में दोबारा प्रेग्नेंट हो जाती है, तो उसके शरीर को रिकवरी का समय नहीं मिलता है. 

इससे एनीमिया, कमजोरी, हाई ब्लड प्रेशर और गर्भपात का खतरा बढ़ सकता है.

वहीं लंबे टाइम से मां का शरीर फिर से मजबूत होता है और अगली प्रेग्नेंसी सुरक्षित रहती है. 

बच्चे पर असर

WHO की गाइडलाइन के अनुसार, अगर गर्भधारण जल्दी हो जाए तो पहले बच्चे और दूसरे बच्चे दोनों की सेहत प्रभावित हो सकती है.

जल्दी दूसरा बच्चा होने से अक्सर बच्चे का वजन कम रह जाता है.

समय से पहले जन्म का खतरा बढ़ जाता है.

बच्चे के मानसिक और शारीरिक विकास पर भी असर पड़ सकता है.

मानसिक तैयारी

दूसरा बच्चा प्लान करने से पहले माता-पिता को ना केवल शारीरिक बल्कि मानसिक रूप से भी तैयार होना चाहिए. 

पहले बच्चे की देखभाल, उसकी जरूरतें और नए जीवन की ज़िम्मेदारियां माता-पिता को कई बार थका देती हैं.

ऐसे में जब तक मां-बाप खुद मानसिक रूप से तैयार न हों, तब तक दूसरा बच्चा प्लान करना उचित नहीं है.

इन बातों का रखें ध्यान

डॉक्टर की सलाह जरूर लें और अपनी स्वास्थ्य स्थिति की जांच कराएं.

संतुलित आहार और नियमित व्यायाम से शरीर को मजबूत बनाएं.

तनाव कम करें और नींद पूरी लें.

पहले बच्चे की देखभाल के लिए पर्याप्त सपोर्ट सिस्टम तैयार रखें.Read More

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

सनातन आस्था पर शातिराना दुष्प्रचार

संजय सक्सेना,लखनऊ: सोशल मीडिया पर एक गिरोह व्यवस्थित ढंग से हिंदू आस्था को निशाना बना रहा है। देवी-देवताओं और मंदिरों को लेकर विषैला प्रचार फैलाया जा रहा है। एक डेढ़ मिनट का वीडियो वायरल कर यह साबित करने की कोशिश की जा…

देवउठनी एकादशी पर जरूर करें तुलसी से जुड़े ये उपाय

वैदिक पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवउठनी एकादशी के नाम से जाना जाता है. इस साल देवउठनी एकादशी का व्रत 1 नवंबर 2025 को मनाई जाएगी. इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करने से सभी…

1 या 2 नवंबर कब है देवउठनी एकादशी?

हिंदू धर्म में देवउठनी एकादशी सबसे महत्वपूर्ण तिथि है जिसे देवोत्थान एकादशी कहा जाता है. मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु चार माह की योग निद्रा से जागते हैं और पूरी दुनिया का कार्यभार संभालते हैं. इसके अलावा एक बार फिर…

छठ पर्व पर महिलाएं आखिर क्यों नाक से लेकर मांग तक भरती है सिंदूर

छठ पूजा सूर्य देव और छठी मैया को समर्पित चार दिनों का आध्यात्मिक त्योहार है. इस दौरान भक्त सूर्य की उपासना करते हैं जिसमें डूबते और उगसे सूरज को अर्घ्य दिया जाता है. यह त्योहार कार्तिक मास में शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि…