द इंडियन व्यू

पटौदी ट्रॉफी का नाम बदलने पर विवाद : बीसीसीआई ने ईसीबी से की यह अपील

इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड द्वारा पटौदी ट्रॉफी को रिटायर करने और आगामी इंग्लैंड बनाम भारत पांच मैचों की टेस्ट मैच सीरीज का नाम बदलकर ‘एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी’ रखने के फैसले को दुनिया भर में मिली-जुली प्रतिक्रिया…

Ragwendra P Singh
June 14, 2025
3 min read
पटौदी ट्रॉफी का नाम बदलने पर विवाद : बीसीसीआई ने ईसीबी से की यह अपील

इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड द्वारा पटौदी ट्रॉफी को रिटायर करने और आगामी इंग्लैंड बनाम भारत पांच मैचों की टेस्ट मैच सीरीज का नाम बदलकर ‘एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी’ रखने के फैसले को दुनिया भर में मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है। बीसीसीआई से इसके लिए कोई इजाजत नहीं ली गई।

साभार : गूगल

बोर्ड के एक अधिकारी ने एक अंग्रेजी अखबार को बताया कि ईसीबी ही तय करता है कि वे अपनी सीरीज का नाम किस पर रखना चाहते हैं। बीसीसीआई की इसमें कोई भूमिका नहीं है। हालांकि, पूर्व भारतीय कप्तान मंसूर अली खान पटौदी की विरासत को जीवित रखने के लिए अब बीसीसीआई ने ईसीबी से अनुरोध किया है।

बीसीसीआई ने कहा है कि वह आगामी टेस्ट मैच सीरीज में व्यक्तिगत प्रदर्शन के लिए अपने पुरस्कारों में से एक का नाम पटौदी पर रखे। बीसीसीआई के एक अधिकारी ने को बताया, "ईसीबी ही तय करता है कि वे अपनी सीरीज का नाम किस पर रखना चाहते हैं।

बीसीसीआई की इसमें कोई भूमिका नहीं है, क्योंकि यह उनकी घरेलू सीरीज है। हमने उनसे मैच के बाद की ट्रॉफी में से एक का नाम पटौदी पर रखने का अनुरोध किया है और वे हमें जवाब देंगे।" बता दें, ईसीबी ने हाल ही में कई सीरीज के नाम बदले हैं।

इंडिया वर्सेस इंग्लैंड पटौदी ट्रॉफी से पहले ईसीबी ने क्रिकेट वेस्टइंडीज के साथ मिलकर 1963 में स्थापित विजडन ट्रॉफी का नाम बदलकर 2020 से रिचर्ड्स-बॉथम ट्रॉफी कर दिया है, जो दो महान खिलाड़ियों विव रिचर्ड्स और इयान बॉथम के सम्मान में दोनों टीमों के बीच खेली जाती है।

इसी तरह, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज क्रो-थोर्प ट्रॉफी के लिए होती है जिसका नाम मार्टिन क्रो और ग्राहम थोरपे के नाम पर रखा गया है। ईसीबी ने बिना कोई आधिकारिक कारण बताए पटौदी के नाम को हटाने का फैसला किया था। हालांकि, उन्होंने इस साल अप्रैल में पटौदी के बेटे और जाने-माने अभिनेता सैफ अली खान को इस बारे में सूचित कर दिया था।

भारत इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगा जो 20 जून से हेडिंग्ले, लीड्स में शुरू होने वाली है। पटौदी ट्रॉफी साल 2007 में शुरू हुई थी, जिसे 1932 में खेले गए पहले टेस्ट की 75वीं वर्षगांठ के रूप में मनाया गया था।

21 साल की उम्र में पटौदी सबसे कम उम्र के भारतीय टेस्ट कप्तान बन गए थे। उनके पिता इफ्तिखार अली खान इंग्लैंड और भारत दोनों के लिए खेले थे।

हालांकि ईसीबी ने अभी तक अपनी सीरीज का नाम आधिकारिक नहीं किया है, लेकिन पता चला है कि उन्होंने एंडरसन और तेंदुलकर को इसके बारे में सूचित कर दिया है और दोनों पहले टेस्ट से पहले ट्रॉफी का अनावरण करने के लिए तैयार हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से हराया

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ का उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय की हार

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।