नॉर्वे शतरंज 2025: मैग्नस कार्लसन ने रिकॉर्ड 7वीं बार जीता खिताब
स्टावेंजर : विश्व शतरंज के सबसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंटों में से एक नॉर्वे शतरंज 2025 का समापन रोमांचक अंदाज में हुआ, जिसमें मेजबान देश के सुपरस्टार मैग्नस कार्लसन ने रिकॉर्ड सातवीं बार खिताब अपने नाम किया। वहीं महिला…

स्टावेंजर : विश्व शतरंज के सबसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंटों में से एक नॉर्वे शतरंज 2025 का समापन रोमांचक अंदाज में हुआ, जिसमें मेजबान देश के सुपरस्टार मैग्नस कार्लसन ने रिकॉर्ड सातवीं बार खिताब अपने नाम किया। वहीं महिला वर्ग में यूक्रेन की अन्ना मुझिचुक ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताबी जीत हासिल की।
आखिरी राउंड में कार्लसन का सामना भारत के अर्जुन एरिगैसी से था। काले मोहरों से खेलते हुए कार्लसन पर हार का खतरा मंडरा रहा था। यदि वह यह मुकाबला हारते तो खिताब उनसे फिसल सकता था। लेकिन दबाव के बीच उन्होंने सटीक बचाव किया और थ्रीफोल्ड रिपिटिशन के ज़रिए ड्रॉ सुनिश्चित कर खिताब अपने नाम कर लिया। भले ही इसके बाद वह अर्मागेडन गेम हार गए, लेकिन क्लासिकल ड्रॉ ने उन्हें पहले ही विजेता बना दिया था।
दूसरे बोर्ड पर फाबियानो करूआना ने मौजूदा विश्व चैंपियन डी गुकेश को आक्रामक शैली में हराया। इस निर्णायक जीत ने करूआना को दूसरे स्थान पर पहुंचा दिया, जबकि गुकेश को तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा।
महिला वर्ग में अन्ना मुझिचुक बनीं चैंपियन
महिला वर्ग के अंतिम राउंड में भी जबरदस्त टक्कर देखने को मिली, जहां अंतिम चाल तक परिणाम तय नहीं था। मुझिचुक ने भारत की वैशाली रमेशबाबू के खिलाफ क्लासिकल मुकाबला ड्रॉ किया। हालांकि वह अर्मागेडन में हार गईं, लेकिन क्लासिकल ड्रॉ ने उन्हें 2025 का खिताब दिला दिया।
दूसरी ओर, हम्पी कोनेरु ने जु वेनजुन के खिलाफ क्लासिकल गेम ड्रॉ किया और अर्मागेडन में जीत हासिल की। लेकिन ली टिंगजिये ने सरासादात खदीमालशारियेह के खिलाफ काले मोहरों से निर्णायक जीत दर्ज की और अंकतालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गईं, जिससे हम्पी तीसरे स्थान पर खिसक गईं।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से हराया
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ का उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय की हार
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
