द इंडियन व्यू

नॉर्वे शतरंज : कार्लसन का सातवां खिताब, गुकेश तीसरे स्थान पर

नॉर्वे शतरंज में विश्व विजेता डी गुकेश अंतिम दौर में अमेरिकी ग्रैंडमास्टर फैबियानो कारूआना से हारने की वजह से तीसरे स्थान पर रहे, पांच बार के विश्व विजेता मैग्नस कार्लसन ने रिकॉर्ड सातवां खिताब जीता। साभार : गूगल गुकेश…

Ragwendra P Singh
June 7, 2025
2 min read
नॉर्वे शतरंज : कार्लसन का सातवां खिताब, गुकेश तीसरे स्थान पर

नॉर्वे शतरंज में विश्व विजेता डी गुकेश अंतिम दौर में अमेरिकी ग्रैंडमास्टर फैबियानो कारूआना से हारने की वजह से तीसरे स्थान पर रहे, पांच बार के विश्व विजेता मैग्नस कार्लसन ने रिकॉर्ड सातवां खिताब जीता।

साभार : गूगल

गुकेश ने 2018 के नॉर्वे शतरंज विजेता कारूआना के खिलाफ समय समाप्त होने के चलते एक बड़ी गलती की इसके बाद उन्हें एहसास हुआ कि मौका उनके हाथ से चला गया है।

गत विजेता कार्लसन ने 10वें राउंड में भारतीय अर्जुन एरिगैसी के खिलाफ मुख्य बाजी ड्रॉ कराकर अपने अंकों की संख्या 16 पर पहुंचाई और इस तरह से खिताब अपने नाम किया। कारूआना 15.5 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। गुकेश 14.5 अंकों के साथ तीसरे, एरिगैसी 13 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर रहे।

एरिगैसी ने स्थानीय खिलाड़ी कार्लसन के खिलाफ आर्मागेडन टाई-ब्रेक जीता, लेकिन अंत में इसका कोई महत्व नहीं रहा। महिला वर्ग मे दो बार की विश्व ब्लिट्ज़ विजेता, यूक्रेन की अन्ना मुज़ीचुक ने अंतिम राउंड में भारतीय आर वैशाली से आर्मागेडन टाई-ब्रेक में हारने के बावजूद 16.5 अंकों के साथ खिताब जीता। कोनेरू हम्पी 15 अंक लेकर तीसरे स्थान पर रही, वैशाली टूर्नामेंट में अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर सकी। उन्होंने 11 अंकों के साथ टूर्नामेंट का समापन किया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से हराया

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ का उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय की हार

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।