जोस्यू सिल्वा पर जीत, निशांत देव ने पेशेवर बॉक्सिंग में कायम रखा दबदबा
भारतीय मुक्केबाज निशांत देव ने न्यूयॉर्क के मैडिसन स्क्वायर गार्डन थिएटर में सुपर वेल्टरवेट वर्ग में मैक्सिको के जोस्यू सिल्वा पर सर्वसम्मत जीत के साथ पेशेवर सर्किट पर अपनी शानदार शुरुआत जारी रखी। साभार : गूगल निशांत…

भारतीय मुक्केबाज निशांत देव ने न्यूयॉर्क के मैडिसन स्क्वायर गार्डन थिएटर में सुपर वेल्टरवेट वर्ग में मैक्सिको के जोस्यू सिल्वा पर सर्वसम्मत जीत के साथ पेशेवर सर्किट पर अपनी शानदार शुरुआत जारी रखी।

निशांत देव ने छह दौर की प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन किया जिसमें तीनों जज ने उनके पक्ष में 60-54 अंक दिए। भारतीय मुक्केबाज का यह दूसरा पेशेवर मुकाबला था जिसमें उन्होंने दबदबे वाली जीत दर्ज की।
यह मुकाबला रिचर्डसन हिचिन्स और जॉर्ज कंबोसोस जूनियर के बीच हुए हाई प्रोफाइल मुकाबले के अंडरकार्ड (मुख्य मुकाबले के साथ होने वाला मुकाबला) के रूप में खेल गया। निशांत नॉकआउट करने में असमर्थ रहे लेकिन उन्होंने मुक्कों के अपने बेहतरीन चयन से प्रभावित किया।
जीत के बाद निशांत ने कहा, ‘‘मैं सिर्फ नॉकआउट के लिए नहीं जाता बल्कि अपने कौशल को बेहतर बनाने की कोशिश करता हूं। मैंने सीखा है कि मुझे रिंग में अच्छा प्रदर्शन करना है और मुकाबला जीतना है।’’
हरियाणा के इस मुक्केबाज ने कहा, ‘‘मैं विश्व चैंपियनशिप और ओलंपिक में कई दौर के मुकाबले खेलने का आदी हूं। यह मेरे पेशेवर करियर की शुरुआत है इसलिए मैं अब भी सीख रहा हूं। मैं अगले स्तर तक पहुंचना चाहता हूं।’’
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से हराया
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ का उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय की हार
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
