द इंडियन व्यू

नटराज ने सेमीफाइनल का टिकट कटाया, बुडिगिना और इमाम अली भी फाइनल में

स्टार भारतीय तैराक श्रीहरि नटराज ने कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में पुरुषों की 50 मीटर बैकस्ट्रोक स्पर्धा के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। 25 वर्षीय नटराज ने अपनी हीट में 25.52 सेकेंड का समय निकालते हुए पांचवां स्थान हासिल…

Ragwendra P Singh
July 24, 2026
2 min read
नटराज ने सेमीफाइनल का टिकट कटाया, बुडिगिना और इमाम अली भी फाइनल में

स्टार भारतीय तैराक श्रीहरि नटराज ने कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में पुरुषों की 50 मीटर बैकस्ट्रोक स्पर्धा के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। 25 वर्षीय नटराज ने अपनी हीट में 25.52 सेकेंड का समय निकालते हुए पांचवां स्थान हासिल किया।

हालांकि सभी पांच हीट के संयुक्त परिणाम में वह 14वें स्थान पर रहे और अंतिम-16 में जगह बनाकर सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर गए। नटराज की हीट में इंग्लैंड के ओलिवर मॉर्गन ने 24.91 सेकेंड के समय के साथ पहला स्थान हासिल किया, जबकि दक्षिण अफ्रीका के पीटर कोएत्ज़ी ने 24.45 सेकेंड का गेम्स रिकॉर्ड बनाते हुए सभी हीट में सबसे तेज समय दर्ज किया।

50 मीटर बैकस्ट्रोक का सेमीफाइनल आज रात भारतीय समयानुसार 12:29 बजे खेला जाएगा। इससे पहले भारत के आर.वी.वी.बी.के. बुडिगिना और इमाम अली ने पुरुषों की 100 मीटर फ्रीस्टाइल एस13 स्पर्धा के फाइनल में प्रवेश किया।

@Media_SAI

बुडिगिना ने 57.10 सेकेंड का समय निकालकर अपनी हीट में तीसरा स्थान हासिल किया, जबकि इमाम अली ने 1:05.32 मिनट के समय के साथ आठवां स्थान प्राप्त किया। इस हीट में स्कॉटलैंड के स्टीफन क्लेग ने 56.57 सेकेंड के समय के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया।

इस स्पर्धा में हीट के सभी आठ तैराक फाइनल के लिए क्वालीफाई करने में सफल रहे। पुरुषों की 100 मीटर फ्रीस्टाइल एस13 स्पर्धा का फाइनल भारतीय समयानुसार शनिवार तड़के 12:00 बजे आयोजित होगा, जहां भारतीय तैराक पदक जीतने की चुनौती पेश करेंगे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से हराया

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ का उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय की हार

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।