नजमुल हुसैन शान्तो एक साल और बने रहेंगे टेस्ट कप्तान, श्रीलंका दौरे के लिए बांग्लादेश की टीम घोषित
ढाका : बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने बुधवार को श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज़ के लिए 16 सदस्यीय टीम की घोषणा की। इस सीरीज़ से बांग्लादेश की 2025-2027 आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) चक्र…

ढाका : बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने बुधवार को श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज़ के लिए 16 सदस्यीय टीम की घोषणा की। इस सीरीज़ से बांग्लादेश की 2025-2027 आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) चक्र की शुरुआत भी होगी।
बीसीबी ने इस दौरान घोषणा की कि नजमुल हुसैन शान्तो को एक साल के लिए और टेस्ट कप्तान बनाए रखा गया है। वह 2024 से टीम की अगुवाई कर रहे हैं। ऑलराउंडर मेहदी हसन मिराज उपकप्तान की भूमिका में बने रहेंगे।
लिटन दास और इबादत हुसैन की वापसी
टीम में चोट के कारण पिछली सीरीज़ से बाहर रहे विकेटकीपर-बल्लेबाज़ लिटन दास की वापसी हुई है। तेज गेंदबाज इबादत हुसैन, जो जुलाई 2023 के बाद पहली बार टीम में लौटे हैं, उन्हें भी स्क्वाड में शामिल किया गया है। इसके अलावा बाएं हाथ के स्पिनर हसन मुराद और दाएं हाथ के तेज गेंदबाज नाहिद राना की भी टीम में वापसी हुई है।
तीन खिलाड़ियों को किया गया बाहर
जिम्बाब्वे के खिलाफ हाल ही में खेली गई घरेलू टेस्ट सीरीज़ में शामिल तीन खिलाड़ियों को इस बार टीम से बाहर कर दिया गया है। इनमें बाएं हाथ के स्पिनर तनवीर इस्लाम, तेज गेंदबाज तंजीम हसन साकिब और ओपनर महमूदुल हसन जॉय शामिल हैं।
श्रीलंका दौरे का कार्यक्रम
बांग्लादेश टीम 13 जून को श्रीलंका रवाना होगी। पहला टेस्ट 17 जून से गाले में जबकि दूसरा टेस्ट 25 जून से कोलंबो में खेला जाएगा।
श्रीलंका दौरे के लिए बांग्लादेश की टेस्ट टीम:
नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), शादमान इस्लाम, अनामुल हक विजय, मोमिनुल हक शोहराब, मुशफिकुर रहीम, लिटन कुमार दास, माहिदुल इस्लाम भुइयां, जाकिर अली अनिक, मेहदी हसन मिराज (उपकप्तान), तैजुल इस्लाम, नईम हसन, हसन मुराद, एबादोत हुसैन चौधरी, हसन महमूद, नाहिद राना, सैयद खालिद अहमद।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से हराया
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ का उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय की हार
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
