द इंडियन व्यू

धोनी की 'कैप्टन कूल' विरासत को मिला सम्मान: आईसीसी हॉल ऑफ फेम में शामिल

पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को सोमवार को ऑस्ट्रेलिया के महान खिलाड़ी मैथ्यू हेडन और दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज हाशिम अमला के साथ वर्ष 2025 के लिए आईसीसी के हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया। आईसीसी अपने हॉल ऑफ फेम…

Ragwendra P Singh
June 9, 2025
2 min read
धोनी की 'कैप्टन कूल' विरासत को मिला सम्मान: आईसीसी हॉल ऑफ फेम में शामिल

पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को सोमवार को ऑस्ट्रेलिया के महान खिलाड़ी मैथ्यू हेडन और दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज हाशिम अमला के साथ वर्ष 2025 के लिए आईसीसी के हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया। आईसीसी अपने हॉल ऑफ फेम 2025 में सात क्रिकेटरों को शामिल करेगी जिसमें पांच पुरुष और दो महिला खिलाड़ी हैं।

@ICC

आईसीसी ने बयान में कहा, ‘‘दबाव में अपने शांत स्वभाव और बेजोड़ रणनीतिक कौशल के लिए मशहूर, साथ ही छोटे प्रारूपों में एक अग्रणी खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी की खेल के सबसे महान फिनिशर, नेतृत्वकर्ता और विकेटकीपर के रूप में विरासत को आईसीसी क्रिकेट हॉल ऑफ फेम में शामिल करके सम्मानित किया गया है।’’

https://twitter.com/ICC/status/1932109162328293735

बयान के अनुसार, ‘‘भारत के लिए 17,266 अंतरराष्ट्रीय रन, 829 शिकार और विभिन्न प्रारूपों में 538 मैच के साथ धोनी के आंकड़े ना केवल उत्कृष्टता बल्कि असाधारण स्थिरता, फिटनेस और लंबे करियर को दर्शाते हैं।’’

भारत को 2007 में टी20 विश्व कप, 2011 में एकदिवसीय विश्व कप और 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी जिताने में अहम भूमिका निभाने वाले धोनी ने आईसीसी द्वारा साझा किए गए बयान में कहा, ‘‘आईसीसी हॉल ऑफ फेम में शामिल होना सम्मान की बात है जो दुनिया भर के विभिन्न पीढ़ियों के क्रिकेटरों के योगदान को मान्यता देता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ऐसे सर्वकालिक महान खिलाड़ियों के साथ आपका नाम याद किया जाना एक अद्भुत एहसास है। यह कुछ ऐसा है जिसे मैं हमेशा संजो कर रखूंगा।’’

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से हराया

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ का उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय की हार

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।