द इंडियन व्यू

दुल्हनें आखिर क्यों पहनती हैं चांदी की पायल

भारत में आभूषणों का विशेष महत्व है, खासकर महिलाओं के लिए. ऐसी ही एक खूबसूरत और सुरुचिपूर्ण परंपरा है चांदी की पायल पहनना. अक्सर हम देखते हैं कि विवाहित महिलाएं अपनी पैरों में चांदी की पायल पहनती हैं. हमारे देश भारत में…

Ragwendra P Singh
June 8, 2025
2 min read
दुल्हनें आखिर क्यों पहनती हैं चांदी की पायल

भारत में आभूषणों का विशेष महत्व है, खासकर महिलाओं के लिए. ऐसी ही एक खूबसूरत और सुरुचिपूर्ण परंपरा है चांदी की पायल पहनना. अक्सर हम देखते हैं कि विवाहित महिलाएं अपनी पैरों में चांदी की पायल पहनती हैं. हमारे देश भारत में पैरों में चांदी की पायल पहनना एक सम्मानजनक प्रथा मानी जाती है, क्योंकि यह सिर्फ श्रृंगार का हिस्सा ही नहीं है बल्कि इसके पीछे कई धार्मिक और ज्योतिषीय कारण भी हैं. आइए जानते हैं इसके पीछे की पूरी कहानी विस्तार से...

ये हैं पायल के धार्मिक और ज्योतिषीय महत्व-

चांदी का पायल सौभाग्य का प्रतीक है

हिंदू धर्म में पायल को सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है. पायल शादीशुदा महिला के सुहाग का प्रतीक है इससे पहनने से घर में सुख, समृद्धि और खुशहाली आती है.

सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है

हम सब चांदी को शीतल, शांति और पवित्रता का प्रतीक मानते हैं. कहा जाता है कि चांदी की पायल पहनने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है. पायल के घुंघरू की मीठी ध्वनि वातावरण को शुद्ध करती है और मन को शांति प्रदान करती है.

चंद्रमा और शुक्र से संबंध

ज्योतिष शास्त्र में कहा गया है कि चांदी का सीधा संबंध चंद्रमा और शुक्र ग्रह से है. इस लिए चंद्रमा मन का कारक और शांति प्रदान करता है, जबकि शुक्र प्रेम, सौंदर्य, कला और शादीशुदा सुख का कारक है. ऐसे में चांदी की पायल पहनने से ये ग्रह मजबूत होते हैं और शादीशुदा जीवन में मधुरता और समृद्धि आती है.Read More

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

सनातन आस्था पर शातिराना दुष्प्रचार

संजय सक्सेना,लखनऊ: सोशल मीडिया पर एक गिरोह व्यवस्थित ढंग से हिंदू आस्था को निशाना बना रहा है। देवी-देवताओं और मंदिरों को लेकर विषैला प्रचार फैलाया जा रहा है। एक डेढ़ मिनट का वीडियो वायरल कर यह साबित करने की कोशिश की जा…

देवउठनी एकादशी पर जरूर करें तुलसी से जुड़े ये उपाय

वैदिक पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवउठनी एकादशी के नाम से जाना जाता है. इस साल देवउठनी एकादशी का व्रत 1 नवंबर 2025 को मनाई जाएगी. इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करने से सभी…

1 या 2 नवंबर कब है देवउठनी एकादशी?

हिंदू धर्म में देवउठनी एकादशी सबसे महत्वपूर्ण तिथि है जिसे देवोत्थान एकादशी कहा जाता है. मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु चार माह की योग निद्रा से जागते हैं और पूरी दुनिया का कार्यभार संभालते हैं. इसके अलावा एक बार फिर…

छठ पर्व पर महिलाएं आखिर क्यों नाक से लेकर मांग तक भरती है सिंदूर

छठ पूजा सूर्य देव और छठी मैया को समर्पित चार दिनों का आध्यात्मिक त्योहार है. इस दौरान भक्त सूर्य की उपासना करते हैं जिसमें डूबते और उगसे सूरज को अर्घ्य दिया जाता है. यह त्योहार कार्तिक मास में शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि…