दिल्ली में 'आप' को भ्रष्टाचार से नुकसान, एनडीए की जीत तय : मनीषा कायंदे
मुंबई। दिल्ली चुनाव में वोटिंग के बाद तमाम एग्जिट पोल के रुझान आप की विदाई और भारतीय जनता पार्टी की ताजपोशी का संकेत दे रहे हैं। कारण तलाशे जाने लगे हैं। शिवसेना प्रवक्ता मनीषा कायंदे ने इसकी वजह आप की राजनीति और…

मुंबई। दिल्ली चुनाव में वोटिंग के बाद तमाम एग्जिट पोल के रुझान आप की विदाई और भारतीय जनता पार्टी की ताजपोशी का संकेत दे रहे हैं। कारण तलाशे जाने लगे हैं। शिवसेना प्रवक्ता मनीषा कायंदे ने इसकी वजह आप की राजनीति और भ्रष्टाचार को बताया है।
दिल्ली चुनाव के बाद एग्जिट पोल के रुझानों को लेकर शिवसेना प्रवक्ता मनीषा कायंदे ने कहा, दिल्ली में पिछले 5 साल से जो राजनीति हो रही थी, विधानसभा चुनाव में हमने देखा कि भ्रष्टाचार अपने चरम सीमा पर पहुंच गया था। आम आदमी पार्टी के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल खुद भ्रष्टाचार के आरोप में जेल गए। दिल्ली में आप की करतूत रही, इन सभी के कारण दिल्ली में आज एनडीए की जीत देखी जा रही है।
उन्होंने कहा कि दिल्ली के लोगों ने भाजपा पर विश्वास जताया है। शिवसेना ने भी अपना समर्थन उनको दिया, यह फैसला खुद एकनाथ शिंदे ने लिया था। निश्चित तौर पर इससे भाजपा और एनडीए की ताकत दिल्ली में बढ़ी है। एग्जिट पोल भी यही दिखा रहे हैं, हम जल्द फैसले का इंतजार करेंगे।
कांग्रेस को लेकर शिवसेना प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस का हर राज्य में सूपड़ा साफ हो रहा है। महाराष्ट्र या अन्य राज्य में भी कांग्रेस के अंदरूनी झगड़े देखने को मिल रहे हैं। उनकी पार्टी में लीडरशिप की समस्या देखने को मिल रही है। कांग्रेस के कई लोग राहुल गांधी को खुद नेता नहीं मानते, वहीं आम आदमी पार्टी से उनका कभी दोस्ताना और कभी झगड़ा, इंडी अलांयस का टूटना, ये सब संकेत दे रहा है कि कांग्रेस दिल्ली में नहीं जीत सकती।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत के छुआछूत के लिए हिंदू समाज में कोई जगह नहीं और सभी हिंदुओं को एक-दूसरे का सम्मान करने की अपील पर शिवसेना प्रवक्ता ने कहा, सनातन धर्म हमें यही सिखाता है कि सभी को एक-दूसरे के साथ शांतिपूर्वक रहना चाहिए। जाति भेद करना और छुआछूत को नहीं मानना चाहिए। निश्चित रूप से हिंदू समाज को एकजुट रहना चाहिए। पीएम मोदी ने भी एक हैं तो सेफ हैं का नारा दिया है।
दरअसल, आरएसएस के सर संघचालक मोहन भागवत ने बुधवार को केरल में हिंदू धार्मिक सम्मेलन में भाग लिया था। इस दौरान उन्होंने कहा था कि हिंदू धर्म में कोई बड़ा और छोटा नहीं होता। इस धर्म में जाति छुआछूत जैसी चीजों का कोई खास मतलब नहीं है।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र में ‘भारत टैक्सी’ सेवा का शुभारंभ, सहकारिता मॉडल से युवाओं और महिलाओं को मिलेगा रोजगार
मुंबई ( राघवेंद्र प्रताप सिंह) : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘सहकार से समृद्धि’ के विजन और केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में सहकारिता आधारित मोबिलिटी मॉडल को आगे बढ़ाते हुए महाराष्ट्र में ‘भारत…
महाराष्ट्र में महंगा होगा दूध, दही-पनीर के भी बढ़ेंगे दाम; कब से लागू होंगी नई कीमतें?
मुंबई ( इंडियन व्यू टीम) : महाराष्ट्र में गाय और भैंस दोनों के दूध की कीमत बढ़ने जा रही है। यहां दूध की कीमत में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी होने जा रही है। नई कीमतें मंगलवार, 11 अगस्त से लागू होंगी। दूध के साथ…
गृह मंत्री अमित शाह ने अजीत डोभाल को लोकमान्य तिलक नेशनल अवॉर्ड से किया सम्मानित
पुणे ( इंडियन व्यू टीम) : महाराष्ट्र के पुणे में शनिवार को आयोजित समारोह में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल को प्रतिष्ठित लोकमान्य तिलक नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने…
प्रो कबड्डी लीग का 12वां सीजन 29 अगस्त से
मुंबई : प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) का बहुप्रतीक्षित सीज़न-12 शुक्रवार, 29 अगस्त से शुरू होगा। ग्यारह रोमांचक और सफल सीज़नों के बाद अब लीग अपने 12वें अध्याय की ओर बढ़ रही है, जो दर्शकों के लिए एक बार फिर से जबरदस्त रोमांच…
