दिल्ली टेस्ट में यशस्वी जायसवाल का शतक, भारत की मजबूत शुरुआत
वेस्टइंडीज के खिलाफ दिल्ली में दूसरे टेस्ट के पहले दिन यशस्वी जायसवाल ने बेहतरीन शतक जड़ा है। यह इस साल का उनका तीसरा और करियर का सातवां शतक है। जायसवाल ने 145 गेंदों में शतक पूरा किया। इस दौरान उन्होंने 16 चौके लगाए।…

वेस्टइंडीज के खिलाफ दिल्ली में दूसरे टेस्ट के पहले दिन यशस्वी जायसवाल ने बेहतरीन शतक जड़ा है। यह इस साल का उनका तीसरा और करियर का सातवां शतक है। जायसवाल ने 145 गेंदों में शतक पूरा किया। इस दौरान उन्होंने 16 चौके लगाए। इससे पहले सुबह भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी।
यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने शानदार शुरुआत दिलाई और दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 58 रनों की साझेदारी हुई। केएल राहुल 38 रन बनाकर आउट हुए। इस दौरान उन्होंने 5 चौके और 1 छक्के जड़े। उन्होंने वॉरिकन की गेंद पर इमलाच ने स्टंप आउट किया। केएल राहुल के आउट होने के बाद साई सुदर्शन बल्लेबाजी के लिए आए।
जायसवाल और सुदर्शन ने भारतीय पारी को शानदार ढंग से आगे बढ़ाया और वेस्टइंडीज के गेंदबाजों की जमकर खबर ली। इस दौरान साई सुदर्शन ने भी 10 चौकों की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया।

अहमदाबाद में खेले गए पहले टेस्ट में भारत ने वेस्टइंडीज को पारी और 140 रन के विशाल अंतर से हराया। मैच 3 दिन में ही खत्म हो गया। भारत की निगाहें दिल्ली टेस्ट को जीतकर सीरीज को 2-0 से अपने नाम करने पर है।
सम्बंधित ख़बरें
सैंडपेपर विवाद की फिर होगी समीक्षा, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने तय की रूपरेखा
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने 2018 के दक्षिण अफ्रीका दौरे के दौरान हुए गेंद से छेड़छाड़ विवाद की समीक्षा के लिए गठित स्वतंत्र मंच के संदर्भ की शर्तें जारी कर दी हैं।
मानवता के आगे पीछे छूटा रिकॉर्ड, बेग्स और डी ओलिवेरा को फेयर प्ले पुरस्कार
बोस्टन मैराथन के धावक आरोन बेग्स और रॉबसन डी ओलिवेरा को अंतरराष्ट्रीय फेयर प्ले पुरस्कार के लिए चुना गया है।
भारत को शुरुआती सफलता के लिए करना पड़ा संघर्ष, कीवियों ने बनाए 246 रन
आकाश दीप की शानदार गेंदबाजी के बावजूद टॉम लैथम और टॉम ब्लंडेल के अर्धशतकों से न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट के पहले दिन का खेल समाप्त होने तक पांच विकेट पर 246 रन बना लिए।
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
