द इंडियन व्यू

दिल्ली के सुनील सबसे आगे, कपिल और उत्कर्ष ने बढ़ाया रोमांच

लखनऊ। दिल्ली के खिलाड़ियों ने प्रथम नॉर्थ ज़ोन टेनपिन बॉलिंग रैंकिंग टूर्नामेंट 2025 के दूसरे दिन शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी पकड़ मजबूत बना ली। सुनील कुमार शर्मा उत्तर प्रदेश टेनपिन बॉलिंग एसोसिएशन (यूपीटीबीए) के…

Ragwendra P Singh
June 10, 2025
2 min read
दिल्ली के सुनील सबसे आगे, कपिल और उत्कर्ष ने बढ़ाया रोमांच

लखनऊ। दिल्ली के खिलाड़ियों ने प्रथम नॉर्थ ज़ोन टेनपिन बॉलिंग रैंकिंग टूर्नामेंट 2025 के दूसरे दिन शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी पकड़ मजबूत बना ली।

सुनील कुमार शर्मा

उत्तर प्रदेश टेनपिन बॉलिंग एसोसिएशन (यूपीटीबीए) के तत्वावधान में लखनऊ के लुलू मॉल स्थित फंटुरा बॉलिंग सेंटर में आयोजित टूर्नामेंट में मंगलवार को पहले राउंड के मुकाबले जारी रहे।

प्रथम नॉर्थ ज़ोन टेनपिन बॉलिंग रैंकिंग टूर्नामेंट

आज दिल्ली के सुनील कुमार शर्मा ने सधे हुए और सटीक खेल का परिचय देते हुए कुल 2222 पिनफॉल के साथ दिन का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और दूसरे राउंड में जगह बनाई। सुनील ने आज उच्च स्तर के तकनीकी कौशल और मानसिक एकाग्रता को दर्शाते हुए 200 से अधिक स्कोर करते हुए दिन का सबसे अधिक स्कोर हासिल किया।

कपिल सिंघल

वहीं दिल्ली के ही कपिल सिंघल ने भी बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। उन्होंने कुल 2200 पिनफॉल हासिल किए लेकिन सुनील से केवल 22 पिन से पिछड़ने के साथ दूसरे स्थान पर रहते हुए दूसरे राउंड में जगह बनाई।

वहीं मध्य प्रदेश के उत्कर्ष श्रीवास्तव ने भी जबरदस्त चुनौती पेश की। उन्होंने कुल 2171 पिनफॉल अर्जित किए और निरंतरता और लय का प्रदर्शन करते हुए तीसरे स्थान पर रहे।

उत्कर्ष श्रीवास्तव

यूपीटीबीए के सचिव दिलीप सिंह ने बताया कि जैसे-जैसे टूर्नामेंट आगे बढ़ रहा है, खिलाड़ियों के बीच प्रतिस्पर्धा और अधिक रोमांचक होती जा रही है। बुधवार को दूसरे राउंड के मुकाबले खेले जाएंगे, जिसमें शीर्ष खिलाड़ियों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से हराया

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ का उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय की हार

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।