द इंडियन व्यू

दिग्गज मोड्रिक का जादू बरकरार, 2027 तक एसी मिलान की जर्सी में दिखेंगे

क्रोएशिया के महान फुटबॉलर लुका मोड्रिक ने अपने शानदार करियर को एक और साल आगे बढ़ाने का फैसला किया है। 40 साल की उम्र में भी मोड्रिक ने इटली के क्लब एसी मिलान के साथ अपना अनुबंध बढ़ा लिया है। क्लब ने आधिकारिक तौर पर…

Ragwendra P Singh
July 24, 2026
2 min read
दिग्गज मोड्रिक का जादू बरकरार, 2027 तक एसी मिलान की जर्सी में दिखेंगे

क्रोएशिया के महान फुटबॉलर लुका मोड्रिक ने अपने शानदार करियर को एक और साल आगे बढ़ाने का फैसला किया है। 40 साल की उम्र में भी मोड्रिक ने इटली के क्लब एसी मिलान के साथ अपना अनुबंध बढ़ा लिया है। क्लब ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की कि अनुभवी मिडफील्डर अब 30 जून 2027 तक मिलान की जर्सी में खेलते नजर आएंगे।

सितंबर में 41 साल के होने जा रहे मोड्रिक ने पिछले साल रियल मैड्रिड के साथ 13 साल का सफल सफर खत्म करने के बाद मिलान का दामन थामा था। एसी मिलान के साथ उनका पिछला करार 30 जून को खत्म हुआ था। अपने पहले सीजन में मोड्रिक ने एसी मिलान के लिए 37 मुकाबले खेले और दो गोल किए।

टीम का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। मिलान सेरी ए में पांचवें स्थान पर रहा और कोपा इटालिया में टीम अंतिम-16 दौर तक ही पहुंच सकी। मोड्रिक ने पहले कहा था कि वह फीफा वर्ल्ड कप 2026 के बाद अपने भविष्य को लेकर फैसला करेंगे। हालांकि, अब उन्होंने क्लब फुटबॉल में अपना सफर जारी रखने का फैसला किया है।

साभार : गूगल

क्रोएशिया टीम वर्ल्ड कप में पुर्तगाल से हारकर राउंड ऑफ-32 से बाहर हो गई थी। एसी मिलान ने अपने बयान में कहा कि मोड्रिक ने एक और सीजन के लिए क्लब के साथ नया करार किया है। क्लब ने उनकी तारीफ करते हुए कहा कि मिडफील्ड में आने के बाद से मोड्रिक ने अपने अनुभव, मेहनत और खेल कौशल से टीम को मजबूती दी है। वह नए सीजन में भी टीम के लिए अहम भूमिका निभाएंगे।

2018 में बैलन डी'ओर जीतने वाले मोड्रिक अगले सीजन में भी एसी मिलान की नंबर-14 जर्सी पहनेंगे। मोड्रिक ने 2012 में इंग्लैंड के क्लब टोटेनहम हॉटस्पर से रियल मैड्रिड का रुख किया था। शुरुआती मुश्किलों से उबरते हुए, उन्होंने रियल मैड्रिड के इतिहास में अपना नाम दर्ज कराया।

रियल मैड्रिड के लिए, उन्होंने करीब 600 मैच खेले और लगभग 30 बड़े खिताब जीते। इनमें छह यूईएफए चैंपियंस लीग ट्रॉफी और चार ला लीगा खिताब भी हैं। 2018 में मोड्रिक ने लियोनेल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो के लंबे दबदबे को खत्म करते हुए बैलन डी'ओर पुरस्कार जीता था। उनकी शानदार पासिंग, गेंद पर नियंत्रण और खेल को समझने की क्षमता ने उन्हें दुनिया के सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में शामिल किया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से हराया

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ का उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय की हार

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।