द इंडियन व्यू

तेजस्वी के आरोप बेबुनियाद, जनता नहीं देती महत्व: राजीव रंजन

नई दिल्ली : जनता दल युनाइटेड (जदयू) प्रवक्ता राजीव रंजन ने बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि झूठ बोलने से सत्ता नहीं मिलती। तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर बिहार की एनडीए…

Ragwendra P Singh
May 18, 2025
1 min read
तेजस्वी के आरोप बेबुनियाद, जनता नहीं देती महत्व: राजीव रंजन

नई दिल्ली : जनता दल युनाइटेड (जदयू) प्रवक्ता राजीव रंजन ने बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि झूठ बोलने से सत्ता नहीं मिलती। तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर बिहार की एनडीए सरकार और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर कई आरोप लगाए थे।

तेजस्वी यादव के आरोपों पर पलटवार करते हुए जदयू प्रवक्ता राजीव रंजन ने दावा किया कि नीतीश सरकार ने 12 लाख नौकरियां और 38 लाख रोजगार देने का लक्ष्य लगभग पूरा कर लिया है। बिहार अब देश के टॉप तीन राज्यों में शामिल है।

पलायन के आरोपों पर राजीव रंजन ने कहा कि अब रिवर्स माइग्रेशन हो रहा है। अपराध दर कम हुई है और कानून व्यवस्था में सुधार हुआ है। उन्होंने बताया कि 2005 में 817 थाने थे, जो अब 1380 हो गए हैं। पुलिस बल 42480 से बढ़कर 110000 हो गया है। भ्रष्टाचार के आरोपों पर उन्होंने कहा कि सजायाफ्ता नेताओं को नैतिक सवाल उठाने का हक नहीं है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें