तृतीय लखनऊ जिला डांस स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में युवा प्रतिभाओं ने मचाई धूम
लखनऊ। राजधानी लखनऊ में रविवार को आयोजित तृतीय लखनऊ जिला डांस स्पोर्ट्स चैंपियनशिप ने लोगों को एक यादगार अनुभव दिया। इस दौरान शांभवी यादव, गर्विका गुप्ता, आन्या श्रीवास्तव, सान्वी तिवारी, सान्वी त्रिपाठी, अर्पित पाल ने…

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में रविवार को आयोजित तृतीय लखनऊ जिला डांस स्पोर्ट्स चैंपियनशिप ने लोगों को एक यादगार अनुभव दिया। इस दौरान शांभवी यादव, गर्विका गुप्ता, आन्या श्रीवास्तव, सान्वी तिवारी, सान्वी त्रिपाठी, अर्पित पाल ने विभिन्न वर्गो में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्णिम सफलता हासिल की।

गोमतीनगर लखनऊ स्थित अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध संस्थान में आयोजित चैंपियनशिप में जिले भर से आए 200 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया और अपने हुनर का प्रदर्शन कर मंत्रमुग्ध कर दिया। बैटल स्पोर्ट्स डांस एसोसिएशन ऑफ यूपी के तत्वावधान में हुए आयोजन में विभिन्न आयु वर्गों के प्रतिभागियों ने फ्रीस्टाइल, वेस्टर्न डांस, भारतीय शास्त्रीय नृत्य, हिप-हॉप, बॉलीवुड आदि में अपना हुनर दिखाया।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि अखिलेश कुमार मिश्रा (आईएएस, अतिरिक्त चुनाव आयुक्त, उत्तर प्रदेश राज्य चुनाव आयोग, लखनऊ) सहित विशिष्ट अतिथि स्क्वॉडर्न लीडर तूलिका रानी व नीमा पंत (मिसेज यूनिवर्स), प्रोड्यूसर व कास्टिंग डायरेक्टर पंकज ने विजेताओं को सम्मानित किया। इसके साथ ही आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की चैंपियनशिप न सिर्फ प्रतिभाओं को मंच देती हैं, बल्कि स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और आत्मविश्वास भी बढ़ाती हैं।
इस चैंपियनशिप के विजेता प्रतिभागियों को राज्य स्तरीय डांस स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में लखनऊ का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा। इस दौरान रचना गोविल (अर्जुन पुरस्कार विजेता और सेवानिवृत्त कार्यकारी निदेशक साई, संरक्षक, बैटल स्पोर्ट्स डांस एसोसिएशन ऑफ यूपी), डॉ. कीर्ति विक्रम सिंह (उप निदेशक इग्नू और कार्यकारी अध्यक्ष- बैटल स्पोर्ट्स डांस एसोसिएशन ऑफ यूपी), केबी पंत (सीईओ, बैटल स्पोर्ट्स डांस एसोसिएशन ऑफ यूपी), डॉ. नीरज जैन (बैटल स्पोर्ट्स डांस एसोसिएशन ऑफ यूपी) व जसपाल सिंह (सचिव, कराटे एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश) भी मौजूद थे।
इससे पूर्व चैंपियनशिप का उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ. निशिहित धवन (राज्य प्रमुख, खादी ग्रामोद्योग आयोग, भारत सरकार) ने आनंद शेखर सिंह (अध्यक्ष बाबू सुंदर सिंह ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन लखनऊ) की गरिमामयी मौजूदगी में किया था।
चैंपियनशिप के परिणाम
जूनियर फ्री स्टाइल में अंडर-6 आयु वर्ग में मोहलशिखा सिंह ने स्वर्ण, दक्षिता रस्तोगी ने रजत व कुशाग्र ने कांस्य, अंडर-8 आयु वर्ग में शांभवी यादव ने स्वर्ण, काशवी चौधरी ने रजत व रितुराज सिंह ने कांस्य पदक जीते।
जूनियर फ्री स्टाइल में ही अंडर-10 आयु वर्ग में गर्विका गुप्ता ने स्वर्ण, मिहिर राज गुप्ता ने रजत व रेयांश राठौर ने कांस्य एवं अंडर-12 में आन्या श्रीवास्तव ने स्वर्ण, नील श्रीवास्तव ने रजत व वी.सिंह रायजादा ने कांस्य पदक जीते।
जूनियर वेस्टर्न डांस में अंडर-10 में सान्वी तिवारी ने स्वर्ण, आराध्या पांडेय ने रजत, अंडर-12 आयु वर्ग में सान्वी त्रिपाठी ने स्वर्ण, आन्या अग्रवाल ने रजत एवं अंडर-8 आयु वर्ग में में अर्पित पाल ने स्वर्ण पदक जीता।
जूनियर क्लासिकल डांस में अंडर-6 में पहल टेकचंदानी, अंडर-8 में गार्गी द्विवेदी, अंडर-10 में प्रिशा, अंडर-12 में नाविका वर्मा ने पहला स्थान हासिल किया।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ का उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय की हार
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
