द इंडियन व्यू

तलवार की स्विस चुनौती: दो अंडर 69 के साथ 25वें स्थान पर पहुंचे

भारतीय सप्तक तलवार ने अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखते हुए लगातार दूसरे राउंड में दो अंडर 69 का स्कोर बनाया और वह यहां स्विस चैलेंज गोल्फ टूर्नामेंट में संयुक्त 25वें स्थान पर हैं। साभार : गूगल तलवार ने अपने राउंड की…

Ragwendra P Singh
June 7, 2025
1 min read
तलवार की स्विस चुनौती: दो अंडर 69 के साथ 25वें स्थान पर पहुंचे

भारतीय सप्तक तलवार ने अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखते हुए लगातार दूसरे राउंड में दो अंडर 69 का स्कोर बनाया और वह यहां स्विस चैलेंज गोल्फ टूर्नामेंट में संयुक्त 25वें स्थान पर हैं।

साभार : गूगल

तलवार ने अपने राउंड की शुरुआत फ्रंट नाइन से की लेकिन उनकी दोनों बर्डी बैक नाइन में आईं। उन्होंने 14वें और 17वें होल में बर्डी बनाई। पहले दो राउंड के बाद उनका कुल स्कोर चार अंडर पार है।

स्पेन के सैंटियागो टारियो (65-68), इंग्लैंड के क्रिस पैस्ले (70-63), स्वीडन के टोबियास जोनसन (65-68) और अमेरिका के मैट ओशरीन (65-68) दूसरे दिन का खेल समाप्त होने के बाद नौ अंडर के स्कोर के साथ संयुक्त बढ़त पर थे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से हराया

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ का उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय की हार

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।