तन्वी शर्मा ने 33 मिनट में मारी बाजी, ताइपे ओपन के फाइनल में बनाई जगह
तन्वी शर्मा ने ताइपे बैडमिंटन ओपन 2026 में अपना बेहतरीन प्रदर्शन जारी रखते हुए महिला सिंगल्स के फाइनल में जगह बना ली है। उन्होंने एकतरफा गेम में जीत हासिल की और बीडब्ल्यूएफ सुपर 300 टूर्नामेंट में भारत के खिताब जीतने की…

तन्वी शर्मा ने ताइपे बैडमिंटन ओपन 2026 में अपना बेहतरीन प्रदर्शन जारी रखते हुए महिला सिंगल्स के फाइनल में जगह बना ली है। उन्होंने एकतरफा गेम में जीत हासिल की और बीडब्ल्यूएफ सुपर 300 टूर्नामेंट में भारत के खिताब जीतने की उम्मीदों को जिंदा रखा है।
शनिवार को ताइपे एरिना में दुनिया की 34वें नंबर की खिलाड़ी ने पांचवीं वरीयता प्राप्त हुआंग यू-हसुन को 21-17, 21-11 से हराया। उन्होंने सिर्फ 33 मिनट में जीत हासिल की और रविवार को वियतनाम की गुयेन थुई लिन्ह के खिलाफ होने वाले फाइनल मैच में अपनी जगह पक्की की।
क्वार्टर फाइनल में तन्वी ने थाईलैंड की चौथी वरीयता प्राप्त सुपनिडा काटेथोंग के खिलाफ मैच में पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए तीन गेम में जीत हासिल की थी। हालांकि, सेमीफाइनल में तन्वी पूरी तरह से नियंत्रण में नजर आईं और उन्होंने यू-हसुन को वापसी करने का कोई मौका नहीं दिया। पिछले दो वर्षों में तन्वी का प्रदर्शन लाजवाब रहा है।

2024 में हुई बैडमिंटन एशिया टीम चैंपियनशिप में भारत की स्वर्ण पदक जीतने वाली टीम का हिस्सा रहीं तन्वी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर धीरे-धीरे अपनी पहचान बनाई है। 2025 में वह ओडिशा मास्टर्स सुपर 100 और गुवाहाटी मास्टर्स सुपर 100 दोनों में दूसरे स्थान पर रहीं और उन्होंने 2024 में बॉन इंटरनेशनल और 2025 में डेनमार्क चैलेंज का खिताब भी जीता था।
हालांकि, उन्नति हुड्डा के सेमीफाइनल में बाहर होने के बाद भारत महिला सिंगल्स इवेंट में 'ऑल-इंडियन फाइनल' (दो भारतीय खिलाड़ियों के बीच फाइनल) के बहुत करीब पहुंचकर चूक गया। इस युवा खिलाड़ी को छठी वरीयता प्राप्त गुयेन थुई लिन्ह से 15-21, 18-21 से हार का सामना करना पड़ा।
पुरुष सिंगल्स में भारत का सफर निराशाजनक रहा; राउंड ऑफ़ 16 में एचएस प्रणय के बाहर होने के बाद भारत के बचे हुए आखिरी खिलाड़ी किरण जॉर्ज को क्वार्टर-फाइनल में जापान के चौथे वरीयता प्राप्त खिलाड़ी युदाई ओकिमोटो के खिलाफ 21-12, 21-10 से हार का सामना करना पड़ा।
वहीं, डबल्स इवेंट में भारत का सफर जल्द ही खत्म हो गया था। भारतीय जोड़ी भार्गव राम अरिगेला और विश्व तेज गोब्बूरु पुरुष डबल्स इवेंट के पहले राउंड में ही बाहर हो गई थी।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से हराया
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ का उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय की हार
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
