यूपी नॉन ओलंपिक संघ को मिली पहली महिला अध्यक्ष, सुधा बाजपेई संभालेंगी कमान
लखनऊ। साहस स्पोर्ट्स की निदेशक डॉ. सुधा बाजपेई को उत्तर प्रदेश नॉन ओलंपिक एसोसिएशन का नया अध्यक्ष चुना गया। यह पहला मौका है जब उत्तर प्रदेश नान ओलम्पिक संघ का अध्यक्ष किसी महिला को बनाया गया है। इस मौके पर देश के…

लखनऊ। साहस स्पोर्ट्स की निदेशक डॉ. सुधा बाजपेई को उत्तर प्रदेश नॉन ओलंपिक एसोसिएशन का नया अध्यक्ष चुना गया। यह पहला मौका है जब उत्तर प्रदेश नान ओलम्पिक संघ का अध्यक्ष किसी महिला को बनाया गया है।
इस मौके पर देश के पारम्परिक, प्राचीन और विलुप्त खेलों के विकास और आमजन में लोकप्रिय बनाने के लिए अभियान चलाने का फैसला किया गया। शनिवार को एसोसिएशन के कृष्णा नगर मुख्यालय पर हुई सेवानिवृत आईएएस अधिकारी अजय दीप सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में कैरम एसोसिएशन के अनिल अस्थाना ने अध्यक्ष पद के लिए डॉ. सुधा बाजपेई के नाम का प्रस्ताव रखा। इसे सर्वसम्मति से मान लिया गया।
बैठक में अध्यक्ष के चयन के बाद एसोसिएशन के अगले चार माह में होने वाले क्रियाकलापों के बार में चर्चा की गई। इसमें तय किया गया कि प्राचीन, पारम्परिक और विलुप्त हो रहे खेलों का अस्तित्व बनाए रखने के लिए अभियान चलाया जाएगा। नई पीढ़ी को पुरातन खेलों से परिचित कराय जाएगा। स्कूलों से समझौते किए जाएंगे। स्कूलों में प्रशिक्षकों को भेजकर बच्चों को पुरातन खेलों का प्रशिक्षण दिला जाएगा।

इसके अलावा नवनियुक्त अध्यक्ष डा. सुधा बाजपेई ने कहा कि फरवरी में वसंत पंचमी के आसपास नान ओलम्पिक खेलों का आयोजन किया जाएगा। ये खेल लखनऊ के अलावा अयोध्या और वाराणसी में भी होंगे। इसके लिए जल्द ही आयोजन समिति का गठन किया जाएगा।
बैठक में अखिल भारतीय स्वदेशी खेल एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय दीप सिंह, महासचिव एके सक्सेना, उत्तर प्रदेश नान ओलम्पिक संघ के महासचिव अनंत मिश्र, कैरम संघ के अनिल अस्थाना, खो-खो के राजेश कुमार वर्मा, रग्बी के अशोक कुमार, सिविल सर्विसेज खेलकूद संघ के हीरालाल केशवानी, मिकटास फुटपाल के दिनेश चंद्र, उन्नाव से फूल दुलारी, राजेंद्र कुमार, कृष्ण कुमार शर्मा समेत तमाम लोग शामिल हुए।
सम्बंधित ख़बरें
फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल का 100वां संस्करण 29 नवंबर को, देशभर में होंगे विशेष आयोजन
भारत में फिटनेस और खेल संस्कृति को जन आंदोलन बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल पहल 29 नवंबर 2026 को अपने ऐतिहासिक 100वें संस्करण का उत्सव मनाने जा रही है।
201 रन देकर एक विकेट लेने वाले डफी के बचाव में उतरे मैट हेनरी, बताई बड़ी वजह
न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी ने जैकब डफी का समर्थन करते हुए उन्हें शानदार गेंदबाज और टीम को सबसे पहले रखने वाली मानसिकता का खिलाड़ी बताया है।
आईपीएल 2027 नीलामी में 66 जगहों के लिए 1220 खिलाड़ियों की दावेदारी, जानें किस टीम के पास कितना पैसा
टाटा आईपीएल-2027 की खिलाड़ी नीलामी के लिए कुल 1220 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है। इनमें 939 भारतीय और 17 देशों के 281 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं।
आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में भारतीयों का दबदबा, पंत-गिल-जायसवाल टॉप-10 में; बुमराह दूसरे स्थान पर पहुंचे
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में भारतीय बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन का असर आईसीसी की ताजा टेस्ट खिलाड़ी रैंकिंग में देखने को मिला है।
