द इंडियन व्यू

डब्ल्यूटीसी 2025: स्टीव स्मिथ ने लॉर्ड्स में रचा इतिहास, तोड़ा 99 साल पुराना रिकॉर्ड

साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस समय ‘क्रिकेट का मक्का’ कहे जाने वाले लॉर्ड्स के मैदान पर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 का फाइनल हो रहा है। साभार : गूगल पहले दिन गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ने अपना दबदबा बनाने की पूरी…

Ragwendra P Singh
June 12, 2025
2 min read
डब्ल्यूटीसी 2025: स्टीव स्मिथ ने लॉर्ड्स में रचा इतिहास, तोड़ा 99 साल पुराना रिकॉर्ड

साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस समय ‘क्रिकेट का मक्का’ कहे जाने वाले लॉर्ड्स के मैदान पर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 का फाइनल हो रहा है।

साभार : गूगल

पहले दिन गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ने अपना दबदबा बनाने की पूरी कोशिश की। पहले बैटिंग करते हुए टीम ने 212 रन बोर्ड पर लगाए, इसके बाद दिन का खेल खत्म होने तक 43 के स्कोर पर उन्होंने साउथ अफ्रीका के 4 बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई। पहले दिन ऑस्ट्रेलिया के हीरो स्टीव स्मिथ रहे जिन्होंने 112 गेंदों पर 66 रनों की शानदार पारी खेली।

इस दौरान उन्होंने 10 चौके भी लगाए। स्टीव स्मिथ ने अपनी इस पारी से 99 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ इतिहास रच दिया है। जी हां, स्मिथ अब लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर बतौर मेहमान बल्लेबाज सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इस लिस्ट में उन्होंने अपने ही देश के वॉरेन बार्डस्ले को पछाड़ा है।

66 रनों की इस पारी के दम पर स्टीव स्मिथ के नाम लॉर्ड्स के मैदान पर 6 मैचों की 10 पारियों में 591 हो गए हैं। इस दौरान उनका औसत 59.10 का है। वहीं वॉरेन बार्डस्ले ने 1909-1926 के बीच 5 मैचों की 7 पारियों में 115 की औसत के साथ 575 रन बनाए थे।

बतौर मेहमान बल्लेबाज लॉर्ड्स में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में भारत के सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली दूर-दूर तक नहीं हैं।

सचिन ने अपने करियर में लॉर्ड्स के मैदान पर एक भी शतक नहीं जड़ा। उन्होंने यहां खेली 5 मैचों की 9 पारियों में 21.66 की औसत के साथ 195 रन बनाए, इस दौरान उनका हाईएस्ट स्कोर 37 रनों का रहा। वहीं विराट कोहली का हाल तो सचिन से भी बुरा है। लॉर्ड्स में कोहली के बल्ले से 21.16 की औसत से 127 रन ही निकले।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से हराया

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ का उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय की हार

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।