डब्ल्यूटीसी फाइनल 2025: लॉर्ड्स में कमिंस का धमाल, 300 टेस्ट विकेट क्लब में हुए शामिल
लंदन : ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल 2025 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे इस…

लंदन : ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल 2025 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे इस महामुकाबले में उन्होंने गुरुवार को टेस्ट क्रिकेट में 300 विकेट का आंकड़ा छू लिया है और इसके साथ ही वे ऐसा करने वाले आठवें ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज बन गए हैं।
कमिंस ने कागिसो रबाडा का विकेट लेकर यह उपलब्धि हासिल की, जब दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी सिर्फ 138 रन पर सिमट गई। कमिंस ने दूसरे दिन के खेल में अकेले 6 विकेट झटके और 18.1 ओवर में 6/28 का जबरदस्त आंकड़ा दर्ज किया।
आईसीसी टूर्नामेंट फाइनल में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बने
कमिंस ने इस मुकाबले में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की। उन्होंने आईसीसी टूर्नामेंट फाइनल्स में सर्वाधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। उन्होंने इस मामले में अपने ही साथी मिचेल स्टार्क (11 विकेट) को पीछे छोड़ते हुए टॉप स्थान हासिल किया।
लॉर्ड्स में कप्तान द्वारा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन
कमिंस का 6/28 का प्रदर्शन लॉर्ड्स मैदान पर किसी कप्तान द्वारा टेस्ट में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी है। उन्होंने 1982 में भारत के खिलाफ बॉब विलिस के 6/101 के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।
रिची बेनोड की बराबरी
इस मैच में पांच विकेट झटकने के साथ ही कमिंस ने रिची बेनोड की बराबरी करते हुए बतौर कप्तान नौवीं बार टेस्ट में पांच विकेट लेने का कारनामा किया। इस सूची में उनसे आगे अब केवल इमरान खान हैं, जिनके नाम 12 पांच विकेट दर्ज हैं।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से हराया
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ का उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय की हार
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
