द इंडियन व्यू

राष्ट्रीय रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता की मेजबानी से कानपुर को मिली नई पहचान

लखनऊ : उत्तर प्रदेश टेबल टेनिस एसोसिएशन (UPTTA) को टेबल टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया (TTFI) द्वारा सत्र 2026-27 की प्रथम राष्ट्रीय रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता आयोजित करने का दायित्व सौंपा गया है। यह प्रतिष्ठित राष्ट्रीय…

Ragwendra P Singh
July 16, 2026
1 min read
राष्ट्रीय रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता की मेजबानी से कानपुर को मिली नई पहचान

लखनऊ : उत्तर प्रदेश टेबल टेनिस एसोसिएशन (UPTTA) को टेबल टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया (TTFI) द्वारा सत्र 2026-27 की प्रथम राष्ट्रीय रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता आयोजित करने का दायित्व सौंपा गया है।

यह प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता 16 से 23 अगस्त, 2026 तक टीएसएच, कानपुर में आयोजित की जाएगी। इस प्रतियोगिता में देशभर से लगभग 4,000 खिलाड़ी, जिनमें भारत के शीर्ष वरीयता प्राप्त खिलाड़ी, प्रशिक्षक, तकनीकी अधिकारी एवं अन्य प्रतियोगिता अधिकारी शामिल हैं, भाग लेंगे।

फाइल फोटो : गूगल (प्रतीकात्मक तस्वीर)

प्रतियोगिता के लिए विश्वस्तरीय सुविधाओं की व्यवस्था की जा रही है। लगभग 19,350 वर्ग फुट क्षेत्रफल वाले पूर्णतः वातानुकूलित टीएसएच परिसर को प्रतियोगिता स्थल के रूप में अंतिम रूप दे दिया गया है।

UPTTA इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता को भव्य, यादगार एवं उत्कृष्ट बनाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियों में जुटा हुआ है, जिससे उत्तर प्रदेश और कानपुर की खेल आयोजन क्षमता एवं अतिथि-सत्कार की परंपरा राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित हो सके।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से हराया

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ का उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय की हार

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।