द इंडियन व्यू

'टिक द नोटबुक' सेलिब्रेशन: दिग्वेश राठी पर लगा था बैन, अब लोकल टूर्नामेंट में किया बड़ा कारनामा

आईपीएल 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलते हुए दिग्वेश राठी ने दमदार प्रदर्शन किया था। टूर्नामेंट के खत्म हो जाने के बाद भी दिग्वेश का जलवा कायम है। उन्होंने एक लोकल टूर्नामेंट के दौरान बड़ा कारनामा किया है। साभार :…

Ragwendra P Singh
June 17, 2025
2 min read
'टिक द नोटबुक' सेलिब्रेशन: दिग्वेश राठी पर लगा था बैन, अब लोकल टूर्नामेंट में किया बड़ा कारनामा

आईपीएल 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलते हुए दिग्वेश राठी ने दमदार प्रदर्शन किया था। टूर्नामेंट के खत्म हो जाने के बाद भी दिग्वेश का जलवा कायम है। उन्होंने एक लोकल टूर्नामेंट के दौरान बड़ा कारनामा किया है।

साभार : गूगल

लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयनका ने एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें राठी लगातार गेंदों पर विकेट चटका रहे हैं। उन्होंने गेंदबाज की तारीफ की है।

https://twitter.com/DrSanjivGoenka/status/1934596381253226929

आईपीएल 2025 के दौरान दिग्वेश राठी अपने सेलिब्रेशन की वजह से काफी चर्चा में थे और नोटबुक सेलिब्रेशन के कारण उन पर बैन भी लगा। दिग्वेश राठी ने एक लोकल मैच के दौरान 5 गेंदों में 5 विकेट लेने का कारनामा किया है।

आईपीएल में अपनी एक अलग पहचान बना चुके दिग्वेश ने लोकल मैच में दो एलबीडब्ल्यू और तीन बल्लेबाजों को क्लीन बोल्ड किया। राठी ने इस मैच में कुल सात विकेट झटके। हालांकि उन्होंने ये उपलब्धि किस लीग में हासिल की, इसका जिक्र नहीं है। हालांकि गोयनका के पोस्ट से पता चल रहा है कि ये एक लोकल मैच था।

लखनऊ सुपर जायंट्स ने दिग्वेश राठी को आईपीएल नीलामी के दौरान 30 लाख रुपये में खरीदा था। लेकिन उन्होंने सीजन के दौरान लखनऊ को उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन करके दिखाया।

आईपीएल 2025 में राठी ने 8.25 प्रति ओवर की इकोनॉमी रेट से 13 मैचों में 14 विकेट लिए थे। लखनऊ सुपर जायंट्स के स्पिन गेंदबाज दिग्वेश राठी को सत्र में तीसरी बार उल्लंघन का दोषी पाये जाने पर एक मैच के निलंबन के साथ मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना भी लगाया गया था।

उनका ‘टिक द नोटबुक’ जश्न सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है लेकिन मैच रेफरी ने इसे बहुत पसंद नहीं किया है। आईपीएल 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा। ऋषभ पंत के नेतृत्व में लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने 14 मैच खेले और सिर्फ 6 जीत सकी। टीम को आठ मैचों में हार मिली। 12 अंक के साथ लखनऊ की टीम सातवें स्थान पर रही।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से हराया

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ का उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय की हार

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।