द इंडियन व्यू

जेठ के चौथे बड़े मंगल को करें ये खास उपाय

जेठ महीने के बड़े मंगल का विशेष महत्व होता है. इस खास दिन मंदिरों में भक्तों की लंबी कटार देखने को मिलती है. कल यानी 03 जून को जेठ का चौथा मंगल है. मान्यताओं के मुताबिक, जेठ के मंगल को हनुमानजी स्वयं धरती पर भ्रमण करते…

Ragwendra P Singh
June 3, 2025
3 min read
जेठ के चौथे बड़े मंगल को करें ये खास उपाय

 जेठ महीने के बड़े मंगल का विशेष महत्व होता है. इस खास दिन मंदिरों में भक्तों की लंबी कटार देखने को मिलती है. कल यानी 03 जून को जेठ का चौथा मंगल है. मान्यताओं के मुताबिक, जेठ के मंगल को हनुमानजी स्वयं धरती पर भ्रमण करते हैं और भक्तों पर अपनी कृपा बरसाते हैं. इस साल ज्येष्ठ माह की शुरुआत 13 मई से हुई है जोकि 10 जून को समाप्त होगी. इस बीच 5 मंगलवार पड़ेंगे. ऐसी मान्यता है कि जेठ के मंगलवार को ही भगवान राम से हनुमान जी की मुलाकात हुई थी. इस शुभ अवसर पर कुछ विशेष उपाय कर हनुमान जी को प्रसन्न भी किया जा सकता है. आइए आपको बताते हैं.

पंचांग और शुभ मुहूर्त

ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि पर चौथा बड़ा मंगल पड़ रहा है. वैदिक पंचांग के अनुसार, अष्टमी तिथि की शुरुआत 02 जून को रात 08 बजकर 35 मिनट से होगी. वहीं, इस तिथि का समापन रात 03 जून 09 बजकर 56 मिनट पर होगा. ऐसे में 03 जून को बड़ा मंगल, धूमावती जंयती और मासिक दुर्गाष्टमी का पर्व मनाया जाएगा.

ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 04 बजकर 02 मिनट से 04 बजकर 43 मिनट तक

विजय मुहूर्त - दोपहर 02 बजकर 38 मिनट से 03 बजकर 34 मिनट तक

गोधूलि मुहूर्त - शाम 07 बजकर 14 मिनट से 07 बजकर 35 मिनट तक

निशिता मुहूर्त - रात्रि 11 बजकर 59 मिनट से 12 बजकर 40 मिनट तक

कर्ज से छुटकारा

कर्ज से छुटकारा पाने के लिए बड़ा मंगल का दिन शुभ माना जाता है. इस दिन पूजा के दौरान हनुमान चालीसा का पाठ और विशेष चीजों का दान करें. धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस उपाय को करने से कर्ज की समस्या दूर होती है. साथ ही हनुमान जी की कृपा बरसती है.

रक्षा स्तोत्र का पाठ करें

हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए बड़े मंगल के दिन राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करें और जीवन में सुख-शांति की प्राप्ति के लिए कामना करें. इस उपाय को करने से जीवन में आ रहे दुख और संकट दूर होंगे.

पान का बीड़ा चढ़ाएं

बड़ा मंगल पर हनुमान जी को पान का बीड़ा चढ़ाएं. इस उपाय से हनुमान जी प्रसन्न होते हैं. साथ ही बजरगंबली को पान का बीड़ा अर्पित करने से करियर-कारोबार से जुड़ी परेशानियां भी दूर होती हैं.

सुंदरकांड का पाठ

मंगलवार के दिन सुंदरकांड का पाठ (Sunderkand Path) करना बहुत शुभ होता है. ऐसे में बड़ा मंगल के शुभ अवसर पर व्रत रखें और सुंदरकांड का पाठ जरूर करें.

घी और गुड़ का दान

बड़ा मंगलवार पर घी और गुड़ का दान करना अत्यंत फलदायी होता है. इन चीजों के दान से करियर में मनचाही सफलता मिलती है और कार्य में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं.

108 बार राम नाम का जप

रामभक्त हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए बड़ा मंगल पर किसी रामदरबार वाले मंदिर में जाकर 108 बार राम नाम का जप करें. इससे भी बजरंगबली प्रसन्न होंगे.Read More

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

सनातन आस्था पर शातिराना दुष्प्रचार

संजय सक्सेना,लखनऊ: सोशल मीडिया पर एक गिरोह व्यवस्थित ढंग से हिंदू आस्था को निशाना बना रहा है। देवी-देवताओं और मंदिरों को लेकर विषैला प्रचार फैलाया जा रहा है। एक डेढ़ मिनट का वीडियो वायरल कर यह साबित करने की कोशिश की जा…

देवउठनी एकादशी पर जरूर करें तुलसी से जुड़े ये उपाय

वैदिक पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवउठनी एकादशी के नाम से जाना जाता है. इस साल देवउठनी एकादशी का व्रत 1 नवंबर 2025 को मनाई जाएगी. इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करने से सभी…

1 या 2 नवंबर कब है देवउठनी एकादशी?

हिंदू धर्म में देवउठनी एकादशी सबसे महत्वपूर्ण तिथि है जिसे देवोत्थान एकादशी कहा जाता है. मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु चार माह की योग निद्रा से जागते हैं और पूरी दुनिया का कार्यभार संभालते हैं. इसके अलावा एक बार फिर…

छठ पर्व पर महिलाएं आखिर क्यों नाक से लेकर मांग तक भरती है सिंदूर

छठ पूजा सूर्य देव और छठी मैया को समर्पित चार दिनों का आध्यात्मिक त्योहार है. इस दौरान भक्त सूर्य की उपासना करते हैं जिसमें डूबते और उगसे सूरज को अर्घ्य दिया जाता है. यह त्योहार कार्तिक मास में शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि…