द इंडियन व्यू

जूनियर भारतीय महिला हॉकी टीम ने बेल्जियम पर लगातार दूसरी जीत दर्ज की

बेल्जियम को 2.1 से हराकर भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने यूरोप दौरे पर दूसरी जीत दर्ज की। लालथांटलुआंगी (35वां मिनट) और गीता यादव (50वां मिनट) ने भारत के लिये गोल किये। @TheHockeyIndia पहला हाफ गोलरहित रहा। भारत के लिये…

Ragwendra P Singh
June 11, 2025
1 min read
जूनियर भारतीय महिला हॉकी टीम ने बेल्जियम पर लगातार दूसरी जीत दर्ज की

बेल्जियम को 2.1 से हराकर भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने यूरोप दौरे पर दूसरी जीत दर्ज की। लालथांटलुआंगी (35वां मिनट) और गीता यादव (50वां मिनट) ने भारत के लिये गोल किये।

@TheHockeyIndia

पहला हाफ गोलरहित रहा। भारत के लिये पहला गोल लालथांटलुआंगी ने पेनल्टी स्ट्रोक पर किया। बेल्जियम के लिये आखिरी क्वार्टर में वान हेलेमोंट (48वां मिनट) ने बराबरी का गोल दागा।

इसके दो मिनट बाद ही हालांकि गीता ने विजयी फील्ड गोल किया। इसके बाद भारत ने आखिरी दस मिनट बेल्जियम के हमलों का जमकर सामना किया और कोई गोल नहीं गंवाया। पहले मैच में भारत ने बेल्जियम को 3 . 2 से हराया था। अब भारतीय टीम 12 जून को तीसरा और आखिरी मैच खेलेगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से हराया

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ का उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय की हार

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।