जड़ों से जुड़ाव: सिराज के लिए पिता का संघर्ष ही उनकी सबसे बड़ी ताकत
भारत के प्रमुख तेज गेंदबाजों में शुमार मोहम्मद सिराज के दिवंगत पिता कभी ऑटो रिक्शा चलाते थे। हैदराबाद के एक निम्न मध्यम वर्ग परिवार से तालुल्क रखने वाले सिराज अपने खेल से नई पहचान बनाई। तमाम मौकों पर देश का मान बढ़ाया।…

भारत के प्रमुख तेज गेंदबाजों में शुमार मोहम्मद सिराज के दिवंगत पिता कभी ऑटो रिक्शा चलाते थे। हैदराबाद के एक निम्न मध्यम वर्ग परिवार से तालुल्क रखने वाले सिराज अपने खेल से नई पहचान बनाई। तमाम मौकों पर देश का मान बढ़ाया। आज दौलत है। शोहरत है। नाम है। पहचान है। सब कुछ है। लेकिन जड़ों से जुड़ाव कायम है।

मोहम्मद सिराज ने एक इंटरव्यू में अपने दिवंगत पिता को गर्व से याद किया जो एक ऑटो ड्राइवर थे और जिन्होंने सुनिश्चित किया कि आर्थिक चुनौतियों की वजह से बेटे का सपना न बिखरे।
तेज गेंदबाज ने यह भी याद किया कि कैसे कभी जब उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहता था तो ट्रोल उन्हें यह कहकर ताना मारते थे, 'जाओ, पिता की तरह ऑटो चलाओ।' रिपोर्ट के मुताबिक, सिराज ने कहा, 'मैं भारत का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलने के लिए हर दिन शुक्रगुजार रहता हूं। किसने सोचा होगा कि एक ऑटो ड्राइवर का बेटा भारतीय क्रिकेट टीम के लिए खेलेगा? हर बार जब कोई बच्चा आता है और कहता है कि वह भी भारत के लिए खेलेगा तो मैं गर्व से मुस्कुराता हूं।
लेकिन ऐसे भी लोग हैं जिन्होंने अपमान किया। जब भी मेरा कोई मैच खराब रहता था तो वो कहते थे, 'जाओ, अपने पिता की तरह ऑटो चलाओ।''
मोहम्मद सिराज इंग्लैंड के खिलाफ तेंदुलकर-एंडरसन ट्रॉफी के लिए भारतीय दल का हिस्सा हैं। ट्रॉफी के तहत अंग्रेज टीम भारत के साथ 5 टेस्ट मैच की सीरीज की मेजबानी करेगी। सिराज ने कहा कि उनके पिता का काम अपमानजनक नहीं था, बल्कि उनकी ताकत थी।
उन्होंने कहा, 'लेकिन मेरे पिता का काम अपमान नहीं, बल्कि मेरी ताकत है। उन्होंने मुझे सिखाया कि कड़ी मेहनत का असली मतलब क्या है- अपना सिर नीचे रखकर चलते रहना, कौन क्या कहता है, उससे कोई मतलब नहीं।
उन दिनों दिनभर लंबे समय तक प्रैक्टिस करने के बाद घर लौटने ने मुझे भूख सिखाया। जब-जब लोगों ने मुझे नजरअंदाज किया, मैंने कड़ी मेहनत की। अब मैं सालों की कोशिशों के बाद भारत का प्रतिनिधित्व करता हूं।'
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से हराया
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ का उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय की हार
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
